Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में एसआरएचयू में ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन

वीर बाल दिवस के अवसर पर देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में स्थित स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जौलीग्रांट मानव संसाधन (एचआर) विभाग की ओर से स्टाफ कर्मियों के बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना एवं उन्हें अपनी कला अभिव्यक्ति का अवसर प्रदान करना था। इस प्रतियोगिता में कुल 31 बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। बच्चों को दो आयु वर्गों में 6 से 8 वर्ष तथा 9 से 12 वर्ष में विभाजित किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

6 से 8 वर्ष आयु वर्ग के विजेता
प्रथम स्थान: शिवांश चमोली
द्वितीय स्थान: रुद्रांश सैनवाल
तृतीय स्थान: आशी अग्रवाल
9 से 12 वर्ष आयु वर्ग के विजेता
प्रथम स्थान: उमंग चमोली
द्वितीय स्थान: प्रज्ञा आर्या
तृतीय स्थान: प्रतीक सिंह गरकोटी (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने किया शुभारंभ
समारोह के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं और उनकी रचनात्मक सोच को नई दिशा प्रदान करती हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यक्रम के अंत में विश्वविद्यालय की डायरेक्टर ऑपरेशन साधना मिश्रा ने विजेता बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए तथा सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विनय चतुर्वेदी, रुपेश महरोत्रा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। यह आयोजन बच्चों के लिए न केवल प्रेरणादायक सिद्ध हुआ, बल्कि उनमें वीर बाल दिवस के महत्व और देश के साहसी बाल नायकों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने में भी सहायक रहा।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *