Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 26, 2026

एसआरएचयू में आईटी व बायोमेडिकल इंजीनियरिंग विभाग के नए भवन का कुलपति डॉ. विजय धस्माना ने किया लोकपर्ण

देहरादून के डोईवाला में स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जॉलीग्रांट में बायोमेडिकल (जैव चिकित्सा) इंजीनियरिंग व सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) के नए भवन का लोकर्पण किया गया है। सोमवार को कुलपति डॉ.विजय धस्माना ने एसआरएचयू कैंपस में बायोमेडिकल (जैव चिकित्सा) इंजीनियरिंग व सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) के नवनिर्मित भवनों का विधिवत पूजन कर लोकपर्ण किया। इसके साथ ही आईटी भवन में डाटा सेंटर का भी विधिवत उद्घाटन किया गया। डॉ.धस्माना ने बताया कि नए भवनों अंतर्राष्ट्रीय मानकों के तहत निर्माण किया गया है। इसके बाद उन्होंने दोनों भवनों का गहन निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने विभागों के कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

कुलपति डॉ.विजय धस्माना ने कहा कि दोनों भवनों के निर्माण से बायोमेडिकल इंजीयनिरिंग और आईटी से जुड़े विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को भी इसका फायदा मिलेगा। अपने पाठ्यक्रमों के मुताबिक वह यहां पर भी अध्ययन (प्रैक्टिकल) कर सकेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस दौरान हिमालयन हॉस्पिटल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.एसएल जेठानी, डॉ.मुश्ताक अहमद, बायोमेडिकल विभाग से रुपेश मेहरोत्रा, धीरज मनवाल, अशोक पोखरियाल, पवन नवानी, मनोज धस्माना, कमलेश, गौरव, वैभव और आईटी से मनीष श्रीवास्तव, दीपक सिंह नेगी, हिमांशु, कपिल शर्मा, राजेश चमोली आदि मौजूद रहे।