Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 9, 2026

डॉ तबस्सुम बनी ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी की कुलपति

शिक्षाविद व स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग विशेषज्ञ प्रो. तबस्सुम नकवी को ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी की कुलपति नियुक्त किया गया है। उन्होंने देहरादून में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी की नई कुलपति के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

प्रो. नकवी ने आईआईटी दिल्ली से सिविल एवं स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग में पीएचडी हासिल की है। उनका शिक्षा और शैक्षणिक प्रशासन में 40 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रेडिटेशन (एनबीए) और ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) की निदेशक रह चुकी है। इसके साथ ही उन्हें नैक, आईक्यूएसी और परिणाम आधारित शिक्षा प्रणाली का भी व्यापक अनुभव है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

डॉ. तबस्सुम नकवी ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में कई दशकों तक सिविल इंजीनियर की प्रोफेसर के रूप में सेवा की है। उनके मार्गदर्शन में कई शोधार्थियों ने पीएचडी हासिल की है। डॉ नकवी के 27 शोध पत्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने 31 शोध पत्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा की धाक जमाई है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।