Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 20, 2026

ऋषिकेश में डेंगू के खिलाफ चलेगा महा अभियान, एम्स के डॉ. संतोष कुमार ने किया सेवन प्लस कार्यक्रम शुरू

ऋषिकेश क्षेत्र में बढ़ रहे डेंगू के मामलों को देखते हुए निगम प्रशासन सहित सभी प्रमुख विभाग अलर्ट मोड़ पर आ गए हैं। एम्स ऋषिकेश के डॉ. संतोष कुमार और नगर निगम आयुक्त राहुल कुमार की पहल पर शनिवार को संयुक्त रणनीति बनाने के लिए सभी विभागों के अधिकारियों के साथ मिलकर संगोष्ठी की गई। इसके साथ ही एम्स के डॉ. संतोष कुमार ने किया सेवन प्लस कार्यक्रम शुरू किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ग्रामीण क्षेत्र में भी डेंगू ने दस्तक दे दी है। बढ़ रहे डेंगू के मामलों ने सभी की चिंता बढ़ा दी है। इस मामले में नगर निगम आयुक्त की पहल पर संयुक्त रणनीति बनाने के लिए सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक बुलाई गई। इसमें डेंगू की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक उपायों पर चर्चा की गई। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में सामुदायिक चिकित्सा विभाग के डा.संतोष कुमार ने कहा कि हम सभी मिलकर आपस में तालमेल बनाकर सेवन प्लस प्रोग्राम संचालित करेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इसमें डेंगू सेवन प्लस अभियान के तहत एक बहुउद्देशीय टीम का गठन किया गया। इसके तहत एम्स ऋषिकेश के यूपीएससी सेंटर से एएनएम और आशा, वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के सदस्य, पार्षद और कम्युनिटी के सदस्य, नगर निगम के कर्मचारी, राजकीय चिकित्सालय से लैब टेक्नीशियन, स्थानीय स्कूल, एनजीओ के साथ मिलकर एक टीम बनाई गई है। इनको डेंगू के बारे में डॉक्टर संतोष ने विस्तार से बताया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस अभियान के तहत ऋषिकेश के ऐसे स्थानों को चुना गया है, जो डेंगू संभावित क्षेत्र और हॉट स्पॉट बने हुए हैं। इन क्षेत्र में सर्वहारा नगर, मायाकुंड, शांति नगर, बापू ग्राम, 20 बीघा, बाल्मिकी बस्ती और चंद्रेश्वर नगर आदि को क्षेत्रों को चुना गया है।हर बस्ती में ऐसी बहुउद्देशीय टीम बनाई गई है और कल से सात दिन तक डेंगू का यह कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य यह है कि टीम के सदस्यों की ओर से घर घर जाकर लोगों को डेंगू के प्रति जगाना और सजग करना है। साथ ही बढ़ रहे डेंगू के केस को चिह्नित करना भी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

रविवार से ही भावी योजना पर अमल शुरू कर दिया जाएगा। एम्स ऋषिकेश व नगर निगम स्वास्थ्य विभाग, और की टीम संयुक्त रुप से अभियान में शामिल होंगी। संगोष्ठी में डॉ. संतोष कुमार और नगर आयुक्त राहुल कुमार गोयल, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक राजकीय चिकित्सालय एसएस यादव, सफाई निरीक्षक नगर निगम संतोष गुसाईं, अभिषेक मल्होत्रा, सुभाष सेमवाल, विकास भंडारी आद‍ि मौजूद थे।