Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 18, 2026

भारतीय रेडक्रॉस समिति उत्तराखंड मैनेजिंग कमेटी के कार्यकारी चेयरमैन बने डॉ. गौरव जोशी

डॉ. गौरव जोशी को भारतीय रेडक्रॉस समिति उत्तराखंड की मैनेजिंग कमेटी का कार्यकारी चेयरमैन बनाया गया है। देहरादून स्थित राज्य शाखा कार्यालय पहुंचकर उन्होंने कार्यभार संभाल लिया है। साथ ही उन्होंने रेडक्रास के कार्यों की समीक्षा बैठक ली। साथ ही भविष्य की योजनाओं पर मंथन किया। इस मौके पर समिति के सदस्यों ने उनका स्वागत भी किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

डॉ गौरव जोशी ने बताया कि राज्यपाल एवं भारतीय रेडक्रास समिति उत्तराखंड के अध्यक्ष ले. जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने उत्तराखंड में रेडक्रॉस मानव सेवा से संबंधित कार्यों में गति लाने के लिए पांच लाख रेडक्रॉस सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। भारतीय रेडक्रॉस समिति उत्तराखंड की ओर से प्राथमिकता के आधार पर पांच लाख रेडक्रॉस सदस्य बनाने का प्रयास रहेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

डॉ जोशी ने वर्तमान मानसून अवधि के दौरान उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में राज्य शाखा की ओर से भेजी गई राहत सामग्री की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस समिति मानव सेवा के लिए समर्पित संस्था है। रेडक्रॉस समिति के समस्त स्वयंसेवक निस्वार्थ भाव से विभिन्न क्षेत्रों यथा- स्वास्थ्य, शिक्षा, आपदा प्रबंधन, क्षमता विकास प्रशिक्षण, रक्तदान, राज्य एवं भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग कर रहे हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस दौरान कार्यकारी चेयरमैन ने प्रभारी महासचिव को निर्देश दिए कि वर्तमान मानसून अवधि के दौरान जिला स्तरीय रेडक्रॉस समितियों से लगातार समन्वय बनाया जाए। किसी भी आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए प्रशिक्षित रेडक्रॉस स्वयंसेवकों की सेवा लेने के लिए स्वयंसेवकों से निर्वाध समन्वय बनाया जाए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

प्रभारी महासचिव हरिश्चंद्र शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहन खत्री, रेडक्रॉस परिवार एवं बिट्स पिलानी ग्रुप के छात्र-छात्राओं ने डॉक्टर गौरव जोशी को पुष्प कुछ भेंट करते हुए भव्य स्वागत किया। बता दें कि रेडक्रॉस उत्तराखंड के निवर्तमान चेयरमैन कुंदन सिंह टोलिया का स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं के दृष्टिगत उनके द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में रेडक्रॉस गाइडलाइन के अनुसार वाईस चेयरमैन डॉ गौरव जोशी की ओर से मैनेजिंग कमेटी चेयरमैन से संबंधित समस्त दायित्वों का निर्वहन किया जा रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस दौरान राज्य शाखा कार्यालय में मुंशी चौमवाल, राज्य आपदा प्रबंधन समन्वयक प्रीति रावत, कनिष्ठ सहायक, बिट्स पिलानी ग्रुप से प्रोफेसर चंद्रशेखर, विजेंद्र यादव एवं छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।