Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

उत्तराखंड में यूकेडी पदाधिकारी समेत कई संगठनों के दर्जनों लोग आप में हुए शामिल

देहरादून के प्रेस क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर, सहप्रभारी राजीव चौधरी की उपस्थिति में यूकेडी के पूर्व महानगर अध्यक्ष संजय क्षेत्री के नेतृत्व में कई लोग पार्टी में शामिल हुए।

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। आज देहरादून के प्रेस क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर, सहप्रभारी राजीव चौधरी की उपस्थिति में यूकेडी के पूर्व महानगर अध्यक्ष संजय क्षेत्री के नेतृत्व में कई लोग पार्टी में शामिल हुए।
इस दौरान आप पार्टी में शामिल लोगों का आप प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश सह प्रभारी राजीव चौधरी और आप उपाध्यक्ष विशाल चौधरी ने स्वागत कर इनको सदस्यता दिलाई। आप प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि आप पार्टी की नीतियों से प्रेरित होकर पूरे प्रदेश में लोक लगातार आप पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश की बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार जनता की आकांक्षाओं पर खरी नहीं उतर पाई है। बीते 4 वर्षो में राज्य में एक ही विकास का कार्य नहीं हुआ है।
उन्होंने कहा कि आप पार्टी लगातार इस बात पर जोर देती आई है कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जीरो वर्क सीएम थे। उन्होंने 4 साल में एक भी विकास का कार्य नहीं करवाया। इसकी वजह से राज्य 4 साल पीछे चला गया और बीजेपी आलाकमान ने भी आम आदमी पार्टी की बात पर मुहर लगाते हुए त्रिवेंद्र सिंह रावत को उनके पद से हटा दिया।
आप पार्टी के सह प्रभारी राजीव चौधरी ने बताया कि पूरे प्रदेश में लो आप पार्टी में लगातार अपना विश्वास जता रहे हैं और आप पार्टी का परिवार तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि आने वाले चुनाव को लेकर आप पार्टी संगठन विस्तार पर पूरा जोर दे रही है और मजबूती से अपना संगठन खड़ा कर रही है। आने वाले विधानसभा चुनावों में आप पार्टी जबरदस्त टक्कर देगी। यह टक्कर सीधे बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच में होगी। इसमें कांग्रेस कहीं भी नजर नहीं आने वाली है। इस कार्यक्रम में आप के प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल चौधरी, रजिया बेग, नवीन प्रिशाली, रविंद्र जुगरान, सुमित दयाल, राजेन्द्र सिंह, दीपक सैलवान मौजूद रहे। वही आप पार्टी में शामिल होने वालों में बिल्लू बाल्मीकि, गौरव उनियाल, जसवीर सिंह, दीपक बिष्ट, सनी शर्मा ,राजेश कुमार, यामिनी,दीपक राय,रजनी थापा ,संजीव जोशी समेत दर्जनों लोगों ने आप पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।