उत्तराखंड के लिए दोहरी खुशखबरी: लक्ष्य रायचंदानी बने भारतीय अंडर-19 टीम के उपकप्तान, प्रियांशु फर्तियाल का भी मल्टी-डे टीम में चयन
लक्ष्य रायचंदानी
उत्तराखंड क्रिकेट के लिए ने राज्य का गौरव बढ़ाया है। राज्य के दो होनहार युवा खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ी है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (CAU) से जुड़े लक्ष्य रायचंदानी को भारतीय पुरुष अंडर-19 टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही प्रियांशु फर्तियाल का मल्टी-डे (चार दिवसीय) टीम में चयन हुआ है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की जूनियर क्रिकेट कमेटी ने श्रीलंका दौरे के लिए दोनों प्रारूपों की टीमों की घोषणा कर दी है। बीसीसीआई की आधिकारिक वेबसाइट (www.bcci.tv) पर जारी मीडिया एडवाइजरी के मुताबिक, भारतीय टीम तीन वन-डे और दो चार दिवसीय मैच खेलेगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
वन-डे और मल्टी-डे दोनों टीमों में कप्तान: यशवर्धन सिंह चौहान
उपकप्तान: लक्ष्य रायचंदानी (दोनों प्रारूपों में)
वहीं प्रियांशु फर्तियाल को मल्टी-डे टीम में शामिल किया गया है। यह चयन उत्तराखंड के क्रिकेट विकास की मिसाल है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने इस उपलब्धि को उत्तराखंड के लिए गर्व का क्षण करार दिया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बीसीसीआई सदस्य और CAU के पूर्व सचिव माहिम वर्मा ने कहा कि लक्ष्य रायचंदानी का उपकप्तान बनना पूरे उत्तराखंड के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। उनकी मेहनत और प्रतिभा का यह नतीजा है। प्रियांशु फर्तियाल का मल्टी-डे टीम में चयन भी राज्य के उभरते क्रिकेटरों को प्रेरणा देगा। हमारा राज्य जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं को निखारने का काम लगातार कर रहा है और इसका नतीजा अब दिख रहा है। CAU सचिव किरन रौतेला वर्मा ने भी दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि वह श्रीलंका में शानदार प्रदर्शन कर उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
लक्ष्य और प्रियांशु की यात्रा
लक्ष्य रायचंदानी अपनी सटीक बल्लेबाजी और नेतृत्व क्षमता के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने विभिन्न घरेलू टूर्नामेंट्स में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। प्रियांशु फर्तियाल भी मल्टी-डे फॉर्मेट में मजबूत बल्लेबाज के रूप में उभरे हैं और उनका चयन उनके अनुशासित अभ्यास का परिणाम है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।



