Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 6, 2026

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली में दोहरा तोहफा, जुलाई माह से लागू की जा रही है डीए में बढ़ोत्तरी

इस बार दीपावली में केंद्रीय कर्मचारियों को दोहरा तोहफा मिलने जा रहा है। डीए में बढ़ोत्तरी को केंद्र सरकार ने जुलाई माह से ही लागू कर दिया है। ऐसे में पिछले तीन माह का एरियर भी कर्मचारियों को मिलने जा रहा है।

इस बार दीपावली में केंद्रीय कर्मचारियों को दोहरा तोहफा मिलने जा रहा है। डीए में बढ़ोत्तरी को केंद्र सरकार ने जुलाई माह से ही लागू कर दिया है। ऐसे में पिछले तीन माह का एरियर भी कर्मचारियों को मिलने जा रहा है। केंद्रीय कैबिनेट ने पिछले हफ्ते केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में फिर से 3 फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दी थी। अब वित्त मंत्रालय ने जानकारी दी है कि यह बढ़ोतरी जुलाई की सैलरी से ही लागू हो जाएगी। वित्त मंत्रालय ने कहा कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते को मूल वेतन के 28 प्रतिशत से बढ़ाकर 31 प्रतिशत कर दिया गया है, जो एक जुलाई 2021 से प्रभावी होगा।
वित्त मंत्रालय के तहत आने वाले व्यय विभाग ने एक कार्यालय ज्ञापन में कहा कि मूल वेतन का अर्थ 7वें वेतन आयोग के अनुसार प्राप्त वेतन है और इसमें कोई अन्य विशेष वेतन या भत्ता शामिल नहीं है। यानी कि कर्मचारियों की जुलाई, अगस्त और सितंबर की सैलरी पर 28 फीसदी के दर से जो महंगाई भत्ता बना था, उसमें 31 फीसदी की दर के साथ इन तीन महीनों का एरियर दिया जाएगा।
व्यय विभाग ने 25 अक्टूबर को जारी कार्यालय ज्ञापन में कहा कि-केंद्र सरकार के कर्मचारियों को देय महंगाई भत्ता 1 जुलाई, 2021 से मूल वेतन के मौजूदा 28 प्रतिशत से बढ़ाकर 31 प्रतिशत किया जाएगा। यह बढ़ोतरी रक्षा सेवाओं से वेतन पाने वाले असैन्य कर्मचारियों पर भी लागू होगी, जबकि सशस्त्र बलों के कर्मियों और रेलवे कर्मचारियों के संबंध में रक्षा और रेल मंत्रालय अलग से आदेश जारी करेंगे।
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पिछले हफ्ते केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत (डीआर) को मौजूदा 28 फीसदी से तीन प्रतिशत बढ़ाने को मंजूरी दी थी। इस फैसले से केंद्र सरकार के करीब 47.14 लाख कर्मचारियों और 68.62 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा। इस साल जुलाई में डीए की दर 17 फीसदी से बढ़ाकर 28 फीसदी कर दी गई थी। अब तीन फीसदी की बढ़ोतरी के साथ डीए की दर 31 फीसदी हो जाएगी। महंगाई भत्ते और महंगाई राहत के कारण राजकोष पर कुल 9488.70 करोड़ रुपये का असर होगा।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *