Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 15, 2026

दून सिटीजन फोरम के सदस्यों ने सुरक्षित ड्राइविंग पर लोगों को किया जागरूक, पोस्टर किए वितरित

उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों पर हुई भीषण सड़क दुर्घटनाओं के कारणों में लापरवाही से ड्राइविंग, नशे में वाहन चलाना, ओवर स्पीड, ओवर लोडिंग आदि को भी माना गया है। अब देहरादून में दून सिटीजन फोरम के सदस्यों ने लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक करने का अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत आज शनिवार को देहरादून में राजपुर रोड स्थित पैसिफिक माल के पास फोरम के सदस्यों ने हाथों में पोस्टर लेकर लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग के लिए जागरूक किया। साथ ही लोगों को जागरूकता के पोस्टर भी वितरित किए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस मौके पर नागरिकों, समाजसेवियों और सामुदायिक नेताओं ने सुरक्षित ड्राइविंग की आवश्यकता पर चर्चा की। उपस्थित लोगों ने सड़क दुर्घटनाओं से परिवारों और समुदायों पर पड़ने वाले दर्दनाक प्रभावों को साझा किया। इस कार्यक्रम का एक प्रमुख विषय यह था कि सड़क सुरक्षा केवल एक व्यक्तिगत कर्तव्य नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। वक्ताओं ने इस बात पर बल दिया कि सड़क सुरक्षा एक साझा दायित्व है, जिसे हर नागरिक को निभाना चाहिए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यक्रम में मुख्य रूप से यातायात नियमों का पालन करने, ओवरस्पीडिंग से बचने और शराब पीकर गाड़ी चलाने के परिणामों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही यह भी कहा गया कि विशेष रूप से युवा पीढ़ी को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूकता फैलाने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। वक्ताओं ने युवाओं से अपील की कि वे सड़क पर जिम्मेदार व्यवहार को बढ़ावा देने में अग्रणी भूमिका निभाएं। क्योंकि उनका योगदान देहरादून और इसके आस-पास के क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण होगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यक्रम में पोस्टर और स्टिकर वितरित किए गए, जो नागरिकों को जिम्मेदार तरीके से जश्न मनाने और सुरक्षित ड्राइविंग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील करते हैं। इन पोस्टरों को शहर के प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित किया जाएगाष ताकि सड़क सुरक्षा पर एक व्यापक संवाद उत्पन्न हो सके। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यक्रम में पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया के रवि बिजारनिया, सुरेश भट्ट और अनिल सत्ती,  सिटीजन्स ऑफ ग्रीन दून  से जया सिंह और ईरा चौहान, फ्रेंड्स ऑफ़ दून से फ्लोरेंस पांधी और सुधीर वाड़ेरा, मैड से प्रिंस कपूर , इंटक से अंजली भारतरी, नितिन शाह, कुसुम कोहली, परमजीत सिंह कक्कड़, इंजीनियर विनोद नौटियाल, राजीव सचर, शफाली राय, रवि जैन, लेफ्टिनेंट कर्नल सनी बक्षी (सेवानिवृत्त), गौरांग चौहान, अजय दयाल, सारा दयाल, गौतम कुमार, अभिषेक भट्ट, सुनीत वर्मा और फोरम के अन्य सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन फोरम से भारती जैन, अनिश लाल, रेतू चटर्जी और अनूप नौटियाल ने किया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।