Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 30, 2026

स्ट्रांग रूम का डीएम ने किया निरीक्षण, कांग्रेसियों ने भी परखी व्यवस्थाएं

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव की मतगणना चार जून हो होनी है। इसके लिए देहरादून जिले की ईवीएम देहरादून में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखी गई हैं। जिलाधिकारी सोनिका ने आज स्ट्रांग रूम का रूटीन निरीक्षण किया। इसके साथ ही कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने भी मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाएं परखीं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

जिला प्रशासन के मुताबिक, महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज में बनाए स्ट्रांगरूम की 24×7 कन्ट्रोल रूम से मॉनिटिरिंग की जा रही है। अधिकारियों की ओर से डयूटी के अनुसार विजिट किया जा रहा है। स्ट्रांगरूम की सुरक्षा के लिए तीन चक्रीय सुरक्षा व्यवस्था की गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

वहीं, टिहरी लोक सभा क्षेत्र के लिए बनाए गए महाराणा स्पोर्ट्स स्टेडियम स्तिथ मतगणना स्थल कांग्रेस नेताओं ने भी निरीक्षण किया। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं में प्रदेश कांग्रेस के चीफ मीडिया कोऑर्डिनेटर राजीव महर्षि, पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली, कांग्रेस नेता रितेश जोशी, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी, प्रवक्ता सुलेमान अंसारी, प्रवक्ता मोहन काला, प्रदेश युवा कांग्रेस नेता विकास नेगी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस मौके पर उन्होंने देहरादून डीएम सोनिका एवं सिटी मजिस्ट्रेट देहरादून से मतगणना से संबंधित जानकारी साझा की। साथ ही अपेक्षा की कि लोकतंत्र की पारदर्शिता, शुचिता और निष्पक्षता के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। ताकि व्यवस्था पर लोगों का भरोसा कायम रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।