Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 12, 2026

बागेश्वर के डीएम और सीडीओ हुए कोरोना संक्रमित, उत्तराखंड में संक्रमितों का आंकड़ा 79 हजार के पार, मौत का आंकड़ा 1307

उत्तराखंड में एक बार फिर से कोरोना ने तेजी से हमला करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को प्रदेश में 632 कोरोना के नए संक्रमित मिले। वहीं, 12 लोगों की मौत हुई और 436 लोग स्वस्थ हुए। देहरादून में भी कोरोना थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज यहां 279 संक्रमित मिले। बागेश्वर जिले के जिलाधिकारी विनीत कुमार और सीडीओ डीडी पंत दोनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद दोनों अधिकारियों को खुद को आइसोलेट कर दिया गया है।


वहीं, उत्तराखंड में कोरोना के कुल संक्रमितों की रफ्तार भी तेजी से बढ़ने लगी है। अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 79141 हो गया। इनमें से 71541 लोग स्वस्थ हुए। उत्तराखंड में कोरोना से अब तक 1307 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, वर्तमान में कोरोना के कुल एक्टिव केस 5399 हैं। आज नैनीताल में 92, हरिद्वार में 54, पिथौरागढ़ में 42 व टिहरी जनपद में 30 लोग कोरोना संक्रमित मिले।