Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, कैबिनेट ने तीन फीसद डीए बढ़ोत्तरी को दी मंजूरी, राज्य सरकारें भी करेंगी लागू

दीपावाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार ने खुशखबरी दे दी है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते में तीन फीसदी बढ़ोतरी को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है।

दीपावाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार ने खुशखबरी दे दी है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते में तीन फीसदी बढ़ोतरी को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। सूत्रों ने बताया था कि आज केंद्रीय कैबिनेट केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों को दिए जाने वाले महंगाई भत्ते में 3 फीसद की बढ़ोतरी को लेकर चर्चा करने वाला था। इसके बाद बढ़ोतरी के पक्ष में फैसला लिए जाने की खबरें आई। इसकी आधिकारिक जानकारी प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी।
कैबिनेट की मंजूरी के बाद जब यह आदेश लागू हो जाएगा तो आज की बढ़ोतरी के बाद अब डीए 31 फीसदी हो जाएगा। इस साल जुलाई में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते तथा महंगाई राहत (डीआर) दर एक जुलाई से प्रतिशत 11 अंक की वृद्धि का फैसला किया था। इससे डीए की नई दर 17 प्रतिशत से बढ़कर 28 प्रतिशत हो गई थी। वहीं, आज डीए में तीन फीसदी की बढ़ोतरी के साथ डीए की नई दर 31 फीसदी हो गई है। यानी कि केंद्रीय कर्मचारियों को उनके बेसिक पे का 31 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा।
यह नई दरें 1 जुलाई, 2021 से लागू होंगी। बेसिक पे और पेंशन के मौजूदा 28 फीसद पर यह 3 फीसद अतिरिक्त देय होगा। इस निर्णय से केंद्र सरकार के 47.14 लाख कर्मचारियों और 68.62 लाख पेंशनधारियों को लाभ मिलेगा। इससे केंद्र सरकार के ख़ज़ाने पर हर वर्ष 9,488.70 करोड़ रुपये का भार आएगा। अमूमन केंद्रीय कर्मचारियों के पक्ष में लिए गए डीए बढ़ोत्तरी के फैसलों को राज्य सरकारें भी लागू करती हैं। ऐसे में राज्यकर्मियों को भी इसका लाभ मिल सकता है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।