Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 10, 2026

पति ने छेड़ा पड़ोसन को, पत्नी ने की आत्महत्या की कोशिश, फंदा लगाते समय कुर्सी से गिरी, आइसीयू में भर्ती

पति के दूसरी महिलाओं के यहां ताकझांक करने और बार बार विवाद से परेशान होकर पत्नी ने फांसी का फंदा लगाने की कोशिश की। फंदा पंखे में लगाने के दौरान वह कुर्सी से ही नीचे गिर गई।

पति के दूसरी महिलाओं के यहां ताकझांक करने और बार बार विवाद से परेशान होकर पत्नी ने फांसी का फंदा लगाने की कोशिश की। फंदा पंखे में लगाने के दौरान वह कुर्सी से ही नीचे गिर गई। इस पर चोट लगी और आइसीयू में भर्ती किया गया। मामला नैनीताल जिले में हल्द्वानी का है।
डा. सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज की आया ने गत शाम आत्महत्या की कोशिश की। बताया गया कि चुन्नी से उसने फंदा बनाया। कुर्सी पर चढ़ी। पंखे की ऊंचाई ज्यादा होने के कारण उसमें फंदा लगाने से पहले ही उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गिर गई। उसका पति भी मेडिकल कॉलेज में वार्ड ब्वॉय है। दोनों अस्पताल परिसर में भी आवासीय भवन में रहते हैं।
पुलिस के मुताबिक हाल ही में पड़ोस में रहने वाली एक नर्स ने भी महिला के पति पर ताक झांक का आरोप लगाते हुए मेडिकल कॉलेज के अक्षीक्षक से शिकायत की थी। इसमें उसके पति को कारण बताओ नोटिस दिया गया था। पति की इस हरकत के बाद दोनों पति पत्नी में विवाद हुआ। इससे दुखी होकर ही उसने आत्महत्या का प्रयास किया। चिकित्सकों के मुताबिक वार्ड आया को आइसीयू में भर्ती किया गया। उसकी हालत में सुधार है।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

1 thought on “पति ने छेड़ा पड़ोसन को, पत्नी ने की आत्महत्या की कोशिश, फंदा लगाते समय कुर्सी से गिरी, आइसीयू में भर्ती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *