जिला पंचायत सदस्य संगठन उत्तराखंड ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, की गई ये मांग
जिला पंचायत सदस्य संगठन उत्तराखंड के प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून के एडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन प्रेषित किया। इसमें संगठन ने प्रमुख रूप से डीपीसी चुनाव, मानदेय एवं अन्य विकास योजनाओं से संबंधित मुद्दों को उठाया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से जिला पंचायत सदस्यों की उपेक्षा की जा रही है, जिससे जनप्रतिनिधियों में भारी असंतोष है। उन्होंने मांग की कि जिला योजना समिति (डीपीसी) के चुनाव शीघ्र कराए जाएं तथा जिला पंचायत सदस्यों के मानदेय में वृद्धि की जाए। ताकि वे अपने क्षेत्र में प्रभावी ढंग से विकास कार्य कर सकें। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
संगठन ने चेतावनी देते हुए स्पष्ट कहा कि यदि मांगे पूरी नहीं हुईं, तो प्रदेशभर के जिला पंचायत सदस्य आंदोलन करेंगे। इस दौरान प्रदेश महामंत्री प्रवीन रावत प्रिंस, संरक्षक संजय किशोर, गोविन्द सिंह पुंडीर, जिला पंचायत सदस्य अमिता वर्मा, वीरेंद्र रावत सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।



