Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 22, 2026

चमोली की जिला पंचायत सदस्य ममता देवी समर्थकों सहित भाजपा मे शामिल

उत्तराखंड में चमोली की जिला पंचायत सदस्य ममता देवी ने भाजपा का दामन थाम लिया। प्रदेश कार्यालय मे आयोजित कार्यक्रम मे भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान की मौजूदगी में वह समर्थकों के साथ भाजपा मे विधिवत शामिल हुई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून में पार्टी प्रदेश मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी लोगों का स्वागत करते हुए मीडिया प्रभारी चौहान ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। इसके चलते प्रत्येक व्यक्ति व जनप्रतिनिधि अपने अपने तरीके से क्षेत्रीय विकास में सहभागिता को लेकर उत्सुक है। आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से ओबीसी समाज के अपमान से स्वयं कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं में भी जबरदस्त रोष है। यही वजह है कि भाजपा में शामिल होने वालों में बड़ी संख्या कांग्रेसियों की है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस मौके पर पार्टी में शामिल होने वाली जिला पंचायत सदस्य ममता देवी व उनके पति शांति लाल ने कहा कि भाजपा सरकार के प्रदेश में किए गए कार्यों से प्रभावित और कांग्रेस की वर्तमान रीति नीति से नाराज होकर वह आज भाजपा में शामिल हो रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष चमोली की ओर से विकास कार्यों को लेकर लगातार उनके क्षेत्र की उपेक्षा की जा रही है। इस अवसर पर पार्टी प्रदेश कार्यालय सचिव कौस्तुभानंद जोशी, प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह बिष्ट, चमोली ज़िला अध्यक्ष रमेश मैखुरी समेत अनेक पार्टी पदाधिकारी व वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।