Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

दो पक्षों के बीच विवाद को शांत कराने पहुंचे सिपाही हुआ गुस्से का शिकार, दंपती ने काट दिए उसके कान

दो पक्षों में मारपीट की सूचना पर मौके पर पहुंचे सिपाही को ही भीड़ के गुस्से का शिकार होना पड़ा। उसने लोगों से हथियार छीने तो एक दंपती ने उसके ही कान काट दिए। इस पर वह दर्द से तड़पता रहा।

दो पक्षों में मारपीट की सूचना पर मौके पर पहुंचे सिपाही को ही भीड़ के गुस्से का शिकार होना पड़ा। उसने लोगों से हथियार छीने तो एक दंपती ने उसके ही कान काट दिए। इस पर वह दर्द से तड़पता रहा। इस मामले में पुलिस ने महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुसैनाबाड़ी क्षेत्र की है।
बताया जा रहा है कि यूपी 112 में तैनात सिपाही राहुल कुमार को हुसैनाबाड़ी में मारपीट की सूचना मिली। बताया गया कि वहां करीब एक दर्जन से अधिक लोग आपस में भिड़ रहे हैं। इस पर राहुल होमगार्ड नितिन को साथ लेकर घटनास्थल तक पहुंचा। बताया जा रहा है कि राहुल ने दोनों पक्षों को शांत करने का प्रयास किया तो उल्टे दोनों ही पक्ष के लोग उससे अभद्रता करने लगे।
इस संबंध में होमगार्ड नितिन के मुताबिक, कमलेश यादव और उसकी पत्नी नीतू का शैलेंद्र सिंह व उनके घरवालों से झगड़ा हो रहा था। कमलेश धारदार हथियार लेकर दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला करने जा रहा था। राहुल ने दौड़कर कमलेश के हाथ से हथियार छीन लिया और उसे दूर फेंक दिया। इससे नाराज होकर कमलेश और उसकी पत्नी ने राहुल पर हमला बोल दिया। दोनों ने राहुल को जमीन पर गिरा दिया। साथ ही राहुल का कान काटकर अलग कर दिया। इस पर राहुल ने ठाकुरगंज थाने में फोन कर मदद मांगी, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। जानकारी के बावजूद अधिकारी भी वहां नहीं गए। किसी तरह राहुल और होमगार्ड वहां से जान बचाकर थाने पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ जान से मारने की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज की।
पुलिस के मुताबिक सिपाही पर हमले के मामले में शैलेंद्र सिंह, संजय सोनी और नीतू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य हमलावरों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि सिपाही और होमगार्ड ने मौके पर पहुंचते ही दोनों पक्षों को गाली देनी शुरू कर दी। लोगों ने मना किया तो वह भड़क गया। इस पर पूर्व में शांत हुआ मामला फिर बिगड़ गया।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।