Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 16, 2026

समानता मंच की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा, जिला कार्यकारिणी का गठन

अखिल भारतीय समानता मंच की जनपद देहरादून ईकाई का अधिवेशन देहरादून स्थित नत्थनपुर स्थित एक बैंकट हॉल में आयोजित किया गया। अधिवेशन में मंच के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए प्रोन्नति में आरक्षण समाप्त किए जाने के लिए एक्ट बनाने, सवर्ण आयोग का गठन किए जाने एवं एस सी/ एसटी ऐट्रोसिटी एक्ट की दोषपूर्ण धाराओं को समाप्त करने की मांग पर चर्चा की गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

अधिवेशन की प्रथम पाली की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष बीके धस्माना ने की। इसमें बतौर मुख्य अतिथि मंच के राष्ट्रीय महासचिव बीपी नौटियाल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप डॉक्टर डीसी पसबोला उपस्थित रहे। केंद्रीय सचिव एलपी रतूड़ी, जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन के प्रांतीय महासचिव वीरेंद्र सिंह गुसाईं अधिवेशन में उपस्थित थे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

नई जिला कार्यकारिणी का गठन
अधिवेशन की द्वितीय पाली में अतुल चंद रमोला एवं बलवीर सिंह भंडारी की देखरेख में जिला कार्यकारिणी के लिए चुनाव कराए गए। इसमें अध्यक्ष पद पर प्रेम सिंह बिष्ट, सचिव पद पर सुरेंद्र बच्छेती, उपाध्यक्ष पद पर रीता कौल तथा कोषाध्यक्ष पद पर राजेंद्र सिंह गुसाई चुने गए। संगठन सचिव पद पर राकेश रौथान, छात्र विंग से कुमारी सुमन गुसाईं एवं लक्ष्मण सिंह नेगी का मनोनयन किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ, चुनाव अधिकारी बलवीर सिंह भंडारी ने दिलाई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

अधिवेशन में आंदोलनकारी मंच के प्रांतीय प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती, मुख्य संयोजक देहरादून मुकेश ध्यानी, गढ़वाल मंडल के मुख्य संयोजक स्वरूप जोशी, सुकेश डोभाल, मोहम्मद उस्मान खान, जगमोहन सिंह रावत, सरदार नरेश सिंह, अजय बिष्ट, सूरज पाल सिंह रावत, विनोद पटवाल, अंजना पंवार, शारदा शर्मा, गोदावरी रावत अनिल थपलियाल आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन प्रांतीय महासचिव जे पी कुकरेती एवं मुकेश ध्यानी ने संयुक्त रूप से किया।