उत्तराखंड के आपदा सचिव ने की प्रदेश में आपदा से क्षति की समीक्षा, केंद्रीय टीम करेगी हरिद्वार का भ्रमण
उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने आपदाओं के कारण हुई क्षति की समीक्षा की। सोमवार को सचिवालय में विभिन्न विभागों के साथ उन्होंने बैठक की और वस्तुस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि वर्तमान मानसून अवधि में राज्य में अतिवृष्टि, बाढ़ व अन्य आपदाओं के कारण हुई क्षति के आंकलन के लिए गृह मंत्रालय भारत सरकार की ओर से गठित अन्तर मंत्रालय स्तरीय केन्द्रीय दल 8 से 11 अगस्त के मध्य हरिद्वार जनपद का भ्रमण करेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
आपदा प्रबन्धन सचिव ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि इस मानसून अवधि में हुई समस्त क्षतियों के श्रेणीवार विवरण तथा सटीक डाटा का विवरण जल्द से जल्द तैयार किया जाय। सभी विभाग प्रत्येक मानसून अवधि में हुई क्षति का वर्षवार डाटा तैयार करें। ताकि इसका तुलनात्मक अध्ययन किया जा सके। सचिव डा. सिन्हा ने कहा कि शीघ्र ही भारत सरकार से गाइडलाइन्स में बदलाव के लिए वार्ता की जाएगी।(खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस सम्बन्ध में उन्होंने सभी विभागों से सुझाव मांगे हैं। उन्होंने विशेषकर कृषि विभाग को आपदाओं के कारण फसलों की प्रोडेक्टिविटी लॉस के अध्ययन के निर्देश दिए हैं। बैठक में अपर सचिव सविन बंसल, नवनीत पाण्डेय, डा. अमनदीप कौर तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


