Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

उत्तराखंड में आफत की बारिश, 150 से ज्यादा सड़कें बंद, पांच दिन भारी बारिश की चेतावनी

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश का दौर चल रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में बार बार सड़कें भूस्खलन से अवरुद्ध हो रही हैं। राज्य में 150 से ज्यादा सड़कें बंद हैं।

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश का दौर चल रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में बार बार सड़कें भूस्खलन से अवरुद्ध हो रही हैं। राज्य में 150 से ज्यादा सड़कें बंद हैं। इनमें करीब 13 प्रमुख सड़के हैं। वहीं, जिला मोटर मार्ग और ग्रामीण मार्ग भी काफी संख्या में बंद हैं। राज्य मौसम विभाग ने आज पांच जुलाई और कल छह जुलाई को बारिश का ओरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके बाद नौ जुलाई तक बारिश का यलो अलर्ट है। आज से लेकर नौ जुलाई तक प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। नदी नालों का जलस्तर भी बीच बीच में बढ़ रहा है। ऐसे में तटों के किनारे बसे लोगों को सचेत रहने को कहा गया है।
आज के मौसम का हाल
मंगलवार को भी उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज पांच जुलाई को राज्य के जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। आज के लिए ओरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत जिले में कुछ स्थानों पर भारी बारिश और कहीं कहीं बहुत भारी से भारी बारिश की संभावन है। चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में भी कहीं कहीं भारी बारिश हो सकती है।
आगामी मौसम का हाल
छह जुलाई से लेकर नौ जुलाई तक उत्तराखंड के जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। छह जुलाई को भी देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत जिले में कुछ स्थानों पर भारी बारिश और कहीं कहीं बहुत भारी से भारी बारिश की संभावन है। चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में भी कहीं कहीं भारी बारिश हो सकती है। ऐसे में इन जिलों में बारिश का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद सात जुलाई से लेकर नौ जुलाई तक कुमाऊं मंडल के पर्वतीय जिलों के साथ ही उससे लगे गढ़वाल मंडल के जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश हो सकती है। ऐसे में इन दिनों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। करीब एक सप्ताह तक राज्यभर में बारिश का अनुमान है।
तामपान की स्थिति
यदि हम देहरादून के तापमान की बात करें तो मंगलवार पांच जुलाई की सुबह 11 बजे तक देहरादून में 30 डिग्री सेल्सियस के करीब तापमान था। इसके अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री तक रहने की संभावना है। इसके बाद भी एक सप्ताह तक अमूमन इसी तरह का तापमान रहेगा। इसके बीच बीच किसी किसी दिन में एक दो से चार डिग्री तक नीचे पहुंचने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *