Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 11, 2026

दिनेश कौशल को मिली प्रदेश कांग्रेस के श्रम प्रकोष्ठ के अध्यक्ष की जिम्मेदारी

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने पार्टी के वरिष्ठ नेता दिनेश कौशल को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। इससे पहले कौशल युवा कांग्रेस देहरादून के अध्यक्ष पद पर कार्य कर चुके हैं। वह लंबे समय से प्रदेश श्रम प्रकोष्ठ के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में पार्टी का कार्य कर रहे थे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून में राजपुर रोड स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आज दिनेश कौशल को प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन व प्रशासन सूर्यकांत धस्माना ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की ओर से नियुक्ति पत्र सौंपा व उनको पुष्प गुच्छ दे कर व मिठाई खिला कर बधाई दी। धस्माना ने कहा कि आज प्रदेश में लाखों श्रमिक हैं, जिनकी समस्याएं सुनने व उठाने के लिए कोई संगठन नहीं है। ऐसे असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को संगठित कर कांग्रेस का श्रम प्रकोष्ठ उनकी आवाज बनेगा। ऐसी अपेक्षा पार्टी को दिनेश कौशल और उनकी श्रम प्रकोष्ठ की टीम से है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

दिनेश कौशल ने कहा कि जिस विश्वास और अपेक्षा के साथ उनको प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने नई जिम्मेदारी दी है, वह उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, किशोर उनियाल, पूनम कंडारी, कांति बल्लभ भट्ट, मनीष गर्ग, शैलेन्द्र नौटियाल, अर्जुन शर्मा, धर्मपाल घाघट, मदन मोहन कोहली आदि ने दिनेश कौशल को उनके मनोनयन पर बधाई व शुभकामनाएं दीं।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *