Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 9, 2026

एसआरएचयू के कुलपति डॉ. विजय धस्माना के पिता दिनेश चंद्र धस्माना का निधन

उत्तराखंड के देहरादून में स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. विजय धस्माना के पिता दिनेश चंद्र धस्माना का आज मंगलवार की दोपहर निधन हो गया। वह करीब 82 साल के थे और कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। बताया गया है कि कल उनकी अंतिम यात्रा कल उनके निवास मीरा नगर गली नम्बर 2 आइडीपीएल ऋषिकेश से खड़खड़ी हरिद्वार के लिए प्रातः नौ बजे प्रस्थान करेगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मीरानगर ऋषिकेश निवासी दिनेश चंद्र धस्माना पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। उनकी तबीयत में सुधार हो गया था। आज अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और दोपहर करीब दो बजे उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अपने पीछे वह दो बेटे और दो बेटियों से भरा पूरा परिवार छोड़ गए। सेवानिवृत्त होने के बाद वह घर पर ही रहते थे और सामाजिक कार्यों में भागीदारी भी निभाते आ रहे थे।

You may have missed