एसआरएचयू के कुलपति डॉ. विजय धस्माना के पिता दिनेश चंद्र धस्माना का निधन
उत्तराखंड के देहरादून में स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. विजय धस्माना के पिता दिनेश चंद्र धस्माना का आज मंगलवार की दोपहर निधन हो गया। वह करीब 82 साल के थे और कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। बताया गया है कि कल उनकी अंतिम यात्रा कल उनके निवास मीरा नगर गली नम्बर 2 आइडीपीएल ऋषिकेश से खड़खड़ी हरिद्वार के लिए प्रातः नौ बजे प्रस्थान करेगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)मीरानगर ऋषिकेश निवासी दिनेश चंद्र धस्माना पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। उनकी तबीयत में सुधार हो गया था। आज अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और दोपहर करीब दो बजे उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अपने पीछे वह दो बेटे और दो बेटियों से भरा पूरा परिवार छोड़ गए। सेवानिवृत्त होने के बाद वह घर पर ही रहते थे और सामाजिक कार्यों में भागीदारी भी निभाते आ रहे थे।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



