Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 12, 2026

कोरोना नियंत्रण तो किया नहीं, दून में कूड़ा उठान का चार्ज कर दिया दोगुनाः धस्माना

उत्तराखंड सरकार कोरोना नियंत्रण पर पूरी तरह से विफल साबित हो रही है। वहीं, देहरादून में नगर निगम ने दून वासियों को इस संकट की घड़ी में एक झटका जरूर दे दिया। दून में कूड़ा उठान का चार्ज दोगुना कर दिया गया है। यानी घरों से कूड़ा उठाने के अब पचास रुपये के स्थान पर दूनवासियों को सौ रुपये देने होंगे। इसे सरकार की नाकामी बताते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने प्रदेश सरकार के साथ ही नगर निगम देहरादून पर करारा हमला किया। धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड में त्रिवेंद्र सरकार राज्य में कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। जिसके कारण आज राज्य में संक्रमितों की संख्या 81 हजार पार कर गई है। मरने वाले संक्रमितों की संख्या 1341 पहुंच गई है।
खुदी सड़कों की धूल घातक साबित हो रही मरीजों को
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार की अदूरदर्शिता के कारण राज्य में आज कोरोना संक्रमण के हालात चिंताजनक बने हुए हैं। शुरू से ही सरकार इस मामले में उदासीन व संवेदनहीन बनी रही। इस कारण आज राज्य की जनता को सरकारी लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि राजधानी देहरादून में संक्रमण ज्यादा फैलने का एक मुख्य कारण स्मार्ट सिटी के नाम पर एक साथ पूरे शहर को बेतरतीब तरीके से खोदना भी है। उन्होंने कहा कि कोरोना सबसे ज्यादा घातक अस्थमा, फेफड़ों व सांस के मरीजों के लिए होता है। आज पूरे शहर को जिस प्रकार से खोद कर छोड़ दिया गया है, उसके कारण भयंकर वायु प्रदूषण हो रखा है और संक्रमितों की मौत हो रही है, जिसकी दर देहरादून में सबसे ज्यादा है।
देहरादून की स्थिति चिंताजनक
उन्होंने कहा कि आज शुक्रवार को भी देहरादून में कोरोना के नए 256 मरीज मिले। देहरादून में अब तक कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 23835 हो गई है। इनमें 20795 लोग स्वस्थ हुए। 1930 कुल एक्टिव केस हैं। वहीं, 751 लोगों की देहरादून में मौत हो चुकी है।
ध्यान बांटने का हो रहा काम
धस्माना ने कहा कि अभी कोरोना के नियंत्रण में फेल सरकार अब लोगों का ध्यान भटकाने के लिए वैक्सीन का ढिंढोरा पीट रही है। अभी न तो केंद्र के पास वैक्सीन लगने की गाइडलाइन तैयार है। ना ही अभी यह निर्धारित हुआ है कि किस राज्य को कितनी वैक्सीन मिलेगी। वहीं, राज्य के मुख्यमंत्री ने बीस लाख लोगों को वैक्सीन का टीका लगाने की घोषणा कर दी है।
मेयर साहब ने कूड़ा उठाने के चार्ज बढ़ाकर दिया दून को तोहफा
कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि देहरादून के मेयर साहब ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल पूरा करने पर देहरादून की जनता को डोर टू डोर कूड़ा उठाने का चार्ज दोगुने से भो ज्यादा कर नायाब तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि यह चार्ज पहले चालीस से लेकर पचास रुपये प्रति महीना के हिसाब से वसूला जा रहा था। अब इसे बढ़ाकर 100 रुपया कर दिया गया है। आज शहर भर में हर गली मोहल्ले को अमृत योजना के नाम पर खोद दिया गया। डाली गई पानी की लाइन में अमृत रूपी जल कहीं नहीं पहुंच पाया। उल्टा जहां खुदाई हुई थी उन सड़को गलियों का निर्माण भी नहीं हुआ। इसके कारण आज शहर के तमाम वार्डों में सड़कें गलियां खुदी पड़ी हैं।