Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 19, 2026

ग्राफिक एरा अस्पताल में मधुमेह शिविर शुरू, लोगों को किया जा रहा है जागरूक

देहरादून में ग्राफिक एरा अस्पताल में मधुमेह जोखिम मूल्यांक शिविर आज से शुरू हो गया। शिविर में लोगों को स्वास्थ्य व मधुमेह की शीघ्र पहचान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

विश्व मधुमेह दिवस पर आयोजित शिविर का उद्घाटन डायबिटीज एवं एण्डोक्राइनोलॉजी के निदेशक डा. सुनील के. मिश्रा, डीन डा. एस. एल. जेठानी और मेडिकल सुपरिटेंडेंट डा. गिरिश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर डा. सुनील के. मिश्रा ने कहा कि स्वास्थ्य परीक्षणों से मधुमेह के प्रबंधन और रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सकती है। जोखिम कारकों की पहचान करके, हम ऐसे उपाय कर सकते हैं जो दीर्घकालिक स्वास्थ्य परिणामों को बेहतर बना सकते हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

शिविर के पहले दिन आज गुरुवार 14 नवंबर को 200 से ज्यादा मरीजों की स्क्रीनिंग की गई। 40 प्रतिशत मरीज उच्च जोखिम श्रेणी में पाये गये। इन मरीजों को ग्राफिक एरा अस्पताल के विशेषज्ञ परामर्श दे रहे हैं। यह शिविर 21 नवम्बर तक चलेगा। इस अवसर पर योग सत्र का आयोजन किया गया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।