Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 9, 2026

रामदेव के बयान का धीरेंद्र प्रताप ने किया स्वागत, बोले- भाजपा नेता बताएं क्या रामदेव भी हैं दिमागी नक्सल

उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने स्वामी रामदेव के उस बयान का स्वागत किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि यदि जैन जी और नौजवानों की बात नहीं सुनी गई तो मोदी सरकार के खिलाफ अगर उन्हें अनशन भी करना पड़ा तो वह करेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कांग्रेस नेता धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि लंबे समय के बाद स्वामी रामदेव की आत्मा जगी है और यह एक अच्छा संकेत है। उन्होंने कहा रामदेव संकल्प के पक्के माने जाते हैं और जाहिर है कि देश के जो हालात हैं, उसमें इस तरह के सत्याग्रह और इस तरह के संघर्ष की आज महत्ती जरूरत है। अगर रामदेव सड़कों पर आते हैं तो निश्चित तौर पर जो विपक्षी दल हैं, उनको भी उन पर विचार करना पड़ेगा। रही बात सरकार की, जो पूरी तरह से देश में फैलियर हो चुकी है। उसको देखते हुए उनके संघर्ष में सहयोग करना पड़ेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि देश का नौजवान हताशा में है और प्रधानमंत्री यह कहने में लगे हैं कि जो आंदोलन कर रहे हैं, वह लोग नक्सली भावना से पीड़ित हैं। उन्होंने भाजपा के नेताओं से कहा कि अब जब रामदेव स्वयं बयान दे चुके हैं। भाजपा के प्रवक्ताओं को बताना होगा की क्या रामदेव भी नक्सली दिमाग के हैं और सरकार के विरुद्ध जो बातें कर रहे हैं वह दिमागी नक्सल के दिमाग की ही पैदाइश हो सकती है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।