Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 15, 2026

उत्तराखंड में धामी कैबिनेट की बैठक आज, राज्य आंदोलनकारियों सहित कई मुद्दों पर हो सकता है फैसला

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन के वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में आज मंगलवार को होने जा रही है। बैठक सुबह 11 बजे से आरंभ होगी। इसमें 14 से ज्यादा प्रस्तावों पर चर्चा की संभावना है। बताया जा रहा है कि बैठक में राज्य आंदोलनकारियों के आरक्षण पर भी चर्चा हो सकती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

वहीं इसके साथ ही हाल ही में मसूरी में संपन्न हुए चिंतन शिविर के विषय पर भी मंत्रिमंडल के बीच चर्चा हो सकती है। सूत्रों ने बताया कि सरकार राज्य आंदोलनकारियों को 10 फीसदी आरक्षण, खेल कोटे में चार फीसदी क्षैतिज आरक्षण, नकल विरोधी अध्यादेश, राज्य में जमीनों के नए सर्किल रेट, मसूरी चिंतन शिविर के कई सुझावों समेत अहम प्रस्तावों को हरी झंडी दे सकती है।