Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 7, 2026

ड्यूटी पर लापरवाही पर डीजीपी ने दिए कांस्टेबल को निलंबित करने के आदेश

ड्यूटी पर लापरवाही पर उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने देहरादून के पटेलनगर थाने में तैनात कांस्टेबल को निलंबित करने के आदेश दिए।


ड्यूटी पर लापरवाही पर उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने देहरादून के पटेलनगर थाने में तैनात कांस्टेबल को निलंबित करने के आदेश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि ऐसी लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। कांस्टेबल की एक प्रोफेसर ने शिकायत की थी। आरोप है कि सड़क किनारे बेहोश पड़े व्यक्ति की सूचना के बाद भी कोरोना का बहाना बनाकर वह नहीं आया और उल्टे सूचना देने वाले को ही परेशान करने लगा।
डीजीपी ने एसएसपी देहरादून को निर्देशित किया कि उक्त प्रकरण की जांच करते हुए 15 दिन के भीतर रिपोर्ट भेजी जाए। उल्लेखनीय है कि दिनांक 31 मार्च को पुलिस महानिदेशक को एक प्रोफेसर ने सोशल मीडिया के माध्यम से शिकायत की थी। इसमें पुलिसकर्मी पर दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाये गये थे।
शिकायत में कहा गया था कि उनके घर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति पड़ा हुआ था। जो लगभग 15 मिनट से नहीं हिल रहा था। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। कंट्रोल रूम से उक्त सूचना को थाना पटेलनगर को देकर मोबाइल नंबर दिया। बताया कि उक्त नंबर वाला आप से संपर्क करेगा।
कुछ समय पश्चात मोबाइल धारक कांस्टेबल ने उनसे फोन पर संपर्क किया गया। कांस्टेबल ने उन्हें संदिग्ध पड़े व्यक्ति को चेक करने के लिए बोला गया। साथ ही कांस्टेबल ने उनसे दुर्व्यवहार करते हुए कोरोना का बहाना कर मौके पर आने से मना कर दिया।
डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि प्रारम्भिक जांच में आरोप सही पाये गए। कांस्टेबल का शिकायकर्ता के प्रति रिस्पॉंस अच्छा नहीं था। इस पर उसे निलम्बित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान ऐसा व्यवहार स्वीकार्य नहीं है। जो भी पुलिसकर्मी ड्यूटी में ढिलाई बरतेगा, उसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।