Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

एसडीआरएफ, जल पुलिस और बाढ़ राहत पीएसी दल को डीजीपी ने दी अतिरिक्त जिम्मेदारी, बढ़ाए तैनाती स्थल

पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार ने एसडीआरएफ, जल पुलिस और बाढ़ राहत पीएसी दल को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है। इसके तहत इनके तैनाती स्थलों में बढ़ोत्तरी की गई है।


पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार ने एसडीआरएफ, जल पुलिस और बाढ़ राहत पीएसी दल को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है। इसके तहत इनके तैनाती स्थलों में बढ़ोत्तरी की गई है। पुलिस मुख्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में डीजीपी ने इसके निर्देश दिए हैं।
उनहोंने बैठक में उपस्थित समस्त जल पुलिस, एसडीआरएफ डीप डाइविंग टीम, एवं बाढ़ राहत पीएसी दल के प्रभारियों से उनकी जनशक्ति, उनकी तैनाती एवं उनके पास उपलब्ध रैस्क्यू उपकरणों की जानकारी प्राप्त की।
इसके बाद उन्होंने निर्देश दिए कि टिहरी झील की महत्तता को देखते हुए ढालवाला, ऋषिकेश में तैनात एसडीआरएफ की एक सब टीम को टिहरी डैम झील में तैनात किया जाए। उन्होंने बाढ़ राहत पीएसी दल की टीम को पूर्व में तैनात स्थानों के अतिरिक्त में शिवपुरी (टिहरी गढवाल), लक्ष्मणझूला (पौड़ी गढ़वाल), संगम स्थल (रुद्रप्रयाग) एवं गुलभोज (उधमसिंहनगर) में तैनात करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा उन्होंने देवप्रयाग संगम स्थल पर जल पुलिस की टीम नियुक्त करने के लिए भी कहा। उन्होंने पुलिस महानिरीक्षक पीएम को निर्देशित किया कि एसडीआरएफ, जल पुलिस एवं बाढ़ राहत पीएसी दल के रैस्क्यू उपकरणों का निरीक्षण कर पूर्व में उपलब्ध उपकरणों के अतिरिक्त नए कारगर उपकरणों को उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए।
बैठक में पुलिस महानिरीक्षक पीएम अमित सिन्हा, पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था वी मुरूगेशन, पुलिस उप महानिरीक्षक पीएम रिधिम अग्रवाल, पुलिस उप महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था नीलेश आनंद भरणे, सेनानायक एसडीआरएफ नवनीत भुल्लर सहित समस्त जल पुलिस, एसडीआरएफ डीप डाइविंग टीम एवं बाढ़ राहत पीएसी दल के प्रभारी उपस्थित रहे।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।