Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 22, 2026

गुजरात से बडी संख्या में चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालु: सतपाल महाराज

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से उत्तराखंड में पर्यटन तेज गति के साथ आगे बड़ा और चारधाम आने वाले यात्रियों की संख्या में भी इस बार रिकार्ड वृद्धि हुई है। सोमवार को ऐतिहासिक शहर नवसारी (गुजरात) में आयोजित एक कार्यक्रम में बडी संख्या में आए लोगों की भीड़ में उन्होंने उक्त बात कही। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

महाराज ने गुजरात से बड़ी संख्या में चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों का आभार व्यक्त किया। कहा कि इस बार चारधाम यात्रियों की संख्या में भी इस बार रिकार्ड वृद्धि हुई है। उन्होने गुजरात के लोगों का आभार जताते हुए कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं में सबसे अधिक संख्या गुजरात के श्रद्धालुओं की है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री महाराज ने कहा कि लोक कल्याण की भावना को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ओर जहां पूरे भारत में हर किसी व्यक्ति का निःशुल्क कोरोना वैक्सीन उपलब्ध करवाई, वहीं दूसरी ओर उन्होंने “वसुधैव कुटुंबकम” की भावना को चरितार्थ करते हुए भारत के साथ-साथ अन्य देशों को भी कोरोना वैक्सीन पहुंचाकर भारत का मस्तक दुनिया में ऊंचा किया। कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात सतपाल महाराज व उपस्थित लोगों ने गुजरात के मोरबी में केबल पुल हादसे में मारे गए लोगों के लिए दो मिनट का मौन रखकर अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की। इस अवसर पर अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

महाराज 9 नवम्बर को हिमाचल में करेंगे चुनावी सभा
उत्तराखंड के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व, संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज 9 नवम्बर (बुद्धवार) को हिमाचल में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों के प्रचार में आयोजित होने वाले चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। 9 नवंबर को वह हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में रोहडू (शिमला) से भाजपा प्रत्याशी शशीबाला और रामपुर से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।