Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 19, 2026

देवभूमि मानव सांसाधन ट्रस्ट की सांसे मुहिम जारी, सिलेंडरों की कमी पर अध्यक्ष धस्माना ने की ये अपील

उत्तराखंड की अग्रणीय सामाजिक संस्था देवभूमि मानव सांसाधन विकास ट्रस्ट की सांसें मुहिम आज दो मई को भी जारी रही। सिलेंडरों की भारी कमी की वजह से ऑक्सीजन की मांग के अनुरूप ऑक्सीजन नहीं दी जा सकी।

उत्तराखंड की अग्रणीय सामाजिक संस्था देवभूमि मानव सांसाधन विकास ट्रस्ट की सांसें मुहिम आज दो मई को भी जारी रही। सिलेंडरों की भारी कमी की वजह से ऑक्सीजन की मांग के अनुरूप ऑक्सीजन नहीं दी जा सकी। ट्रस्ट के अध्यक्ष व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने जनता के नाम अपील जारी करते हुए संकट की इस घड़ी में डीबीएमएस ट्रस्ट को ऑक्सीजन सिलेंडर दान देने का आग्रह किया।

साथ ही कहा कि अगर किसी के पास ऑक्सीजन सिलेंडर पड़ा है जो उपयोग में नहीं लाया जा रहा है, उसको वे ट्रस्ट को दान दे सकते हैं। या उसे उचित मूल्य में ट्रस्ट को बेच सकते हैं। ताकी वो किसी बीमार को कुछ सांसें भेंट कर सकें।उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन बैंक के पास जो भी सिलेंडर उपलब्ध थे, वे दो दिनों में वितरित कर दिए गए हैं। जिनको सिलेंडर दिए गए थे, उनकी वापसी और फिर रीफिलिंग में समय लग रहा है। धस्माना ने कहा कि ट्रस्ट ने तीन सौ ऑक्सीजन के बड़े व छोटे सिलेंडरों का आर्डर दिया है, जिनके आने में समय लगेगा।


धस्माना ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से आज महेश जोशी,फरमान व अजय शर्मा ने 14 लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवाए। देवभूमि ट्रस्ट की ओर से आज ट्रस्ट की निदेशिका पिया थापा ने गढ़ी कैंट व कौलागड़ क्षेत्र में लोगों को मास्क ग्लव्स व सैनिटाजर का किट व डाबर के रियल का जूस वितरित किया। धस्माना ने बताया कि किट व जूस ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों को भी वितरित किया गया।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

You may have missed