Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 16, 2026

सुबह बादल घिरने के बाद भी नहीं हुई दून में बारिश, जानिए पांच दिन के मौसम का हाल

देहरादून में सुबह के समय आसमान में बादल घिर गए और बारिश की कहीं कहीं एकआध बूंदे भी गिरीं, लेकिन फिर बारिश के बादल उड़ गए। अब कुछ इसी तरह का मौसम देहरादून सहित उत्तराखंड के अन्य इलाकों में भी देखा जा रहा है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने आज मंगलवार 10 अक्टूबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना जताई है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। 11 से 13 अक्टूबर तक राज्यभर में मौसम शुष्क रहेगा। 14 अक्टूबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में एक बार फिर से कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
मंगलवार 10 अक्टूबर की सुबह करीब 11 बजे देहरादून का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री रहने की संभावना है। 11 अक्टूबर से लेकर 17 अक्टूबर तक अधिकतम तापमान 29 डिग्री से घटते घटते 26 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसी तरह न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से घटते घटते 17 डिग्री तक पहुंचेगा। ऐसे में दून में करीब पांच छह दिन बाद मौसम सर्द होने लगेगा।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।