Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 20, 2026

उत्तराखंड में बिजली पानी की मूल्य वृद्धि के विरोध में युवा यूकेडी ने फूंका सीएम का पुतला

उत्तराखंड में आज पहली अप्रैल से बिजली और पानी की दरों में वृद्धि के खिलाफ उत्तराखंड क्रांति दल में उबाल देखा गया। उत्तराखंड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ ने देहरादून में नकरौंदा मोड़ पर बिजली और पानी की मूल्य वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। इस मौके पर युवा यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि एक तरफ तो धामी सरकार ऊर्जा प्रदेश का नारा बुलन्द कर रही है, और इसके उलट गंगा बहाई जा रही है। अनेक पॉवर प्रोजेक्ट राज्य में चल रहे हैं। टिहरी बांध से उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यो को बिजली मिल रही है। फिर भी राज्य में बिजली और पानी की दरों में वृद्धि दुर्भाग्यपूर्ण है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

युवा उक्रांद के जिलाध्यक्ष देहरादून परवीन चंद रमोला परवीन चंद रमोला ने कहा कि विद्युत नियामक बोर्ड की ओर से जन सुनवाई का मुद्दा अब सिर्फ औपचारिकता पूरी करने वाला हो गया है। एक ओर राज्य सरकार बड़े- बड़े उद्योगों में सरचार्ज लेने बच रही है, करोड़ों के बिल को माफ कर देती है, वहीं दूसरी ओर सामान्य लोगों के साथ ही बीपीएल पर बिजली के दाम निरंतर रूप से बढ़ा रही है। बीते वर्ष की तुलना में बिजली के दाम 9.65 प्रतिशत बढ़ाना इंगित करता है कि जनता की जेब में कितना दबाव डाला जा रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

युवा उक्रांद के केंद्रीय प्रवक्ता रविंद्र ममगाई ने कहा की पेयजल निगम द्वारा पानी की दरो में 15 प्रतिशत की वृद्धि जनता को निराश करने वाला है। हमारे राज्य से निकलने वाली नदिया गंगा, यमुना आधे भारतीय राज्यो को पानी पिलाने के साथ साथ खेतों को सींचने का कार्य करती है। वहीं, धामी सरकार का इस प्रकार से दरो को बढ़ाना निराशाजनक है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

केंद्रीय संगठन सचिव प्रति थप्लियाल ने कहा कि खाद्य उत्पाद तथा रसोई गैस की मूल्य वृद्धि से आम जनता त्रस्त है। आज पेट्रोल, डीजल के रेट आसमान छूने के साथ ही महंगाई चरम पर है। वहीं, शराब को सस्ता करना इनकी कार्यप्रणाली की पोल खोलता है। यदि राज्य की जनता को अप्रत्यक्ष रूप से लूट कर ही राज्य चलाना है,तो धामी सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

केंद्रीय महामंत्री बृजमोहन सजवाण ने कहा कि निजी स्कूल संचालको द्वारा अभिभावको पर शुल्क वृद्धि का अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है। कई स्कूल पूर्ण रूप से मानको में अवैध हैं। युवा उक्रांद मुख्य शिक्षा अधिकारी से मांग करता है कि समस्त निजी स्कूलों की जाँच हो। जो मानकों पर खरे ना हो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यक्रम में केंद्रीय उपाध्यक्ष बहादुर सिंह रावत, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, परवीन चंद रमोला, पंकज उनियाल, रविंद्र ममगाई, प्रीति थपलियाल, बृज मोहन सजवाण, मीनू थपलियाल, भोला प्रसाद चमोली, दीपक मडवाल, सुलोचना इष्टवाल, अनूप बिष्ट, मंजू रावत, सरोज महर, रिंकी, शैलेश गुनसोला, पुष्पा मिश्रा, रचना भट्ट, रंजना गैरोला, आदि शामिल रहे।