महंगाई के खिलाफ उत्तराखंड में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, दून में निकाली रैली, गांधी पार्क के समक्ष दिया धरना
बढ़ती महंगाई के खिलाफ उत्तराखंड में महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। देहरादून में कांग्रेस भवन से रैली निकाली गई। बाद में ये रैली गांधी पार्क के समक्ष धरना और प्रदर्शन में बदल गई।
बढ़ती महंगाई के खिलाफ उत्तराखंड में महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। देहरादून में कांग्रेस भवन से रैली निकाली गई। बाद में ये रैली गांधी पार्क के समक्ष धरना और प्रदर्शन में बदल गई। रैली के दौरान स्कूटी को ठेले पर रख कर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान महिलाएं-चुनाव खत्म लूट चालू, अच्छे दिन, आदि नारे लिखी तख्तियां हाथ में लेकर प्रदर्शन कर रही थीं।महिला कांग्रेस कार्यकत्रियों ने केंद्र और मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही पेट्रोल और डीजल की हर दिन बढ़ रही कीमतों को लेकर केंद्र सरकार को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि महंगाई के कारण आमजन को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दैनिक उपयोग की वस्तुओं के रेट आसमान छू रहे हैं। रसोई का बजट बिगड़ता जा रहा है। रसोई गैस सिलेंडर 968 रुपये में मिल रहा है। पहाड़ों में इसकी कीमत एक हजार रुपये के पार पहुंच गई है।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



