Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

उत्तराखंड में बिजली की दर बढ़ाने के प्रस्ताव के विरोध में आप का सभी विधानसभाओं में प्रदर्शन, सीएम को भेजे ज्ञापन

उत्तराखंड में ऊर्जा निगम बोर्ड की ओर से राज्यभर में बिजली दरों को 12.5 प्रतिशत बढ़ाए जाने के प्रस्ताव को नियामक आयोग को भेजेने के विरोध में आज आम आदमी पार्टी ने प्रदेश की सभी 70 विधानसभाओं में प्रदर्शन किया।

उत्तराखंड में ऊर्जा निगम बोर्ड की ओर से राज्यभर में बिजली दरों को 12.5 प्रतिशत बढ़ाए जाने के प्रस्ताव को नियामक आयोग को भेजेने के विरोध में आज आम आदमी पार्टी ने प्रदेश की सभी 70 विधानसभाओं में प्रदर्शन किया। राजधानी देहरादून में आप प्रदेश उपाध्यक्ष और परवादून प्रभारी डिपंल सिंह के नेतृत्व में आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन प्रेषित किया।
ज्ञापन में कहा गया है कि मौजूदा हालातो में उत्तराखंड सहित देश का हर आम आदमी बेतहाशा बढ़ चुकी महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी के दौर में किसी तरह अपने और परिवार के लिए दो वक्त की रोटी का इंतजाम कर पा रहा है। ऐसे में यदि ऊर्जा प्रदेश होते हुए भी एक आम आदमी पर बढ़े हुए बिजली दामों का बोझ डाला जाएगा, तो ये प्रदेश के लाखो मध्यम या उससे निचले वर्ग के लोगो के लिए आर्थिक रूप से कमर तोड़ने का काम करेगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश का मुखिया होने के नाते मुख्य्मंत्री पुष्कर सिंह धामी को जनहित को ध्यान में रखते हुए इस ओर उचित संज्ञान लेकर बिजली दरों में होने वाली इस वृद्धि को रोकना चाहिए। इस मौके पर आप नेता सीमा कश्यप, डॉ. अंसारी, रजिया बेग, नितिन जोशी, सुनील घाघट, सुदेश कुमार, रविन्द्र कुमार, गुलाम अहमद आदि नेता मौजूद रहे।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।