Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 29, 2026

पति से झगड़ा कर मायके गई दिल्ली की महिला, वहां से बेटे के साथ हो गई गायब, नैनीताल में पकड़ी गई प्रेमी के साथ

दिल्ली में एक महिला पति से झगड़ा कर मायके पहुंच गई। मायके से भी वह चार साल के बेटे के साथ रहस्यमय तरीके से गायब हो गई। ऐसे में मायके पक्ष के साथ ही पति भी उसकी तलाश में जुटे थे।

दिल्ली में एक महिला पति से झगड़ा कर मायके पहुंच गई। मायके से भी वह चार साल के बेटे के साथ रहस्यमय तरीके से गायब हो गई। ऐसे में मायके पक्ष के साथ ही पति भी उसकी तलाश में जुटे थे। अंदेशा था कि कहीं महिला कोई खौफनाक कदम ना उठा ले। तलाश में पुलिस की मदद भी ली गई। जब महिला मिली तो सब हैरान रह गए। वह अपने प्रेमी के साथ नैनीताल घूमती हुई मिली। पुलिस ने महिला को उसके परिजनों के हवाले कर दिया।
सागरपुर साउथ वेस्ट दिल्ली निवासी शिवानी का अपने पति करन से किसी बात पर झगड़ा हो गया। विवाद इतना बड़ा कि वह अपने कपड़ों का बैग उठाकर चार साल के बेटे के साथ मायके चली गई। मायके से भी वह अचानक 11 सितंबर को महिला बच्चे के साथ गायब हो गई। इस पर अगले दिन परिजनों ने सागरपुर थाने में महिला और बच्चे की गुमशुदगी दर्ज कराई।
इसके बाद पुलिस ने उसका फोन सर्विलांस पर लगाया तो लोकेशन काठगोदाम क्षेत्र में मिली। इस पर दिल्ली पुलिस महिला को खोजते हुए काठगोदाम पहुंची। काठगोदाम के एक होटल में पूछताछ से पता चला कि वह एक युवक और बेटे के साथ यहां आई थी। अब वह नैनीताल की तरफ रवाना हो गए हैं। बुधवार सुबह दिल्ली पुलिस नैनीताल पहुंची और उसकी जानकारी जुटाई।
पूछताछ करने पर पता चला कि महिला के तल्लीताल क्षेत्र में चिड़ियाघर रोड स्थित होटल में रुकी है। इस पर पुलिस ने महिला को चार वर्षीय बेटे और आरवी 39 एयरफोर्स स्टेशन दिल्ली कैंट निवासी अभिषेक यादव के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि महिला को दिल्ली पुलिस और उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया है।