Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 10, 2026

युवाओं को जॉब देने के लिए दिल्ली सरकार का पायलट प्रोजेक्ट, यूनिसेफ से मिलाया हाथ

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार ने सोमवार को दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी (DSEU) के छात्रों के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा प्रयास किया है।

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार ने सोमवार को दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी (DSEU) के छात्रों के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा प्रयास किया है। इसके लिए लिए सरकार ने यूनिसेफ (UNICEF) के साथ एक नई पायलट परियोजना की घोषणा की है। इससे छात्रों को जॉब के नए मौके मिलेंगे। सरकार ने एक बयान में कहा कि DSEU और UNICEF ने छात्रों के लिए ‘करियर अवेयरनेस सेशन’ शुरू किया है। बता दें कि छात्रों की नौकरियों के लिए शुरू की जा रही यह पायलट योजना 20 जुलाई से अंबेडकर डीएसईयू शकरपुर-1 परिसर में चलेगी।
सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि दिल्ली के कौशल विश्वविद्यालय ने युवाओं के लिए यूनिसेफ से हाथ मिलाया है। ताकि छात्रों की रोजगार के अवसरों तक पहुंच बनाई जा सके। छात्रों को नौकरी के लिए तैयार होने के साथ-साथ युवाओं की आवाज को सुनने और बढ़ाने में मदद मिल सके।
दिल्ली सरकार ने कहा कि इसके साथ ही युवाओं की जॉब के लिए एक और साझेदारी की गई है। जिस प्रोजेक्ट का नाम-युवा स्टेप अप – बानो जॉब रेडी है। यह छह महीने का पायलट प्रोजेक्ट है। इसे फ्लाईव्हील डिजिटल सॉल्यूशंस प्राइवेट द्वारा दिल्ली में डीएसईयू के छात्रों और नौकरी चाहने वाले युवाओं के साथ पहुंच बढ़ाने के लिए संचालित किया जा रहा है।