दिल्ली के सीएम केजरीवाल का बीजेपी को खुला चैलेंज, दम है तो एमसीडी चुनाव जीत कर दिखाओ, लानत है तुम्हारे ऊपर
दिल्ली में एमसीडी के चुनाव नहीं होने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का गुस्सा सातवें आसमान में पहुंच गया है। उन्होंने बीजेपी को खुला चैलेंज देते हुए कहा कि हिम्मत है तो एमसीडी के चुनाव टाइम पर करवा कर और जीत कर दिखा दो।
दिल्ली में एमसीडी के चुनाव नहीं होने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का गुस्सा सातवें आसमान में पहुंच गया है। उन्होंने बीजेपी को खुला चैलेंज देते हुए कहा कि हिम्मत है तो एमसीडी के चुनाव टाइम पर करवा कर और जीत कर दिखा दो। हम राजनीति छोड़ देंगे। केजरीवाल बोले कि बीजेपी खुद को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बताती है। ये दिल्ली की एक छोटी सी पार्टी से घबरा गए। दिल्ली के एक छोटे से चुनाव से घबरा गए तुम, क्या हिम्मत है तुम्हारे अंदर। लानत है तुम्हारे ऊपर।केजरीवाल ने बीजेपी को ललकारते हुए कहा कि दिल्ली नगर निगम के चुनाव टालना शहीदों का अपमान है, जिन्होंने अंग्रेजों को देश से भगाकर देश में जनतंत्र स्थापित करने के लिए कुरबानियाँ दीं थीं। आज ये हार के डर से दिल्ली नगर निगम के चुनाव टाल रहे हैं। कल ये राज्यों और देश के चुनाव टाल देंगे। बीजेपी एमसीडी के चुनाव टाल रही है कि दिल्ली के तीनों निगम एक कर रहे हैं। क्या इस वजह से चुनाव टल सकते हैं? कल ये गुजरात हार रहे होंगे तो क्या ये कह कर टाल सकते हैं कि गुजरात और महाराष्ट्र को एक कर रहे हैं? क्या इसी तरह का कोई बहाना बना कर लोक सभा चुनाव टाले जा सकते हैं?
दिल्ली के उपराज्यपाल के आदेशानुसार दिल्ली के तीनों नगर निगमों का चुनाव अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है। इस पर दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी बीजेपी को जमकर घेर रही है। आप का दावा है कि बीजेपी उनकी पार्टी से डर रही है। इसलिए उन्होंने चुनाव को टाल दिया। इस मसले पर आप और बीजेपी एक-दूसरे के आमने-सामने आ गई है।
कुछ खबरों में दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार दक्षिण दिल्ली नगर निगम, उत्तर दिल्ली नगर निगम और पूर्व दिल्ली नगर निगम का विलय करके पुनः दिल्ली नगर निगम (MCD) को स्थापित करना चाहती है। जिससे आप बेहद खफा नजर आ रही है। आप का कहना है कि इससे दिल्ली नगर निगम में सीटों की संख्या कम हो जाएगी। इस कारण एक बार फिर से सभी वार्ड के परिसीमन का कार्य शुरू होगा, जो लम्बे समय तक चल सकता है।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






