Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 28, 2026

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड में पार्टी को दिया होमवर्क, 25 नवंबर से शुरू होगा अभियान

अब केजरीवाल की तीसरी गारंटी के रूप में आप कार्यकर्ताओं को फिर से होमवर्क मिल गया है। ये काम तब तक चलेगा, जब तक केजरीवाल फिर आकर दूसरी घोषणा नहीं कर जाते।

दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के संयोजक उत्तराखंड दौरा करते हैं और पार्टी के नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं को होमवर्क दे जाते हैं। इस साल वह चार बार प्रदेश का दौरा कर चुके हैं। आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर वह अपने हर दौरे के दौरान एक नई घोषणा करते हैं, जिसे उनके शब्दों में गारंटी कहा जाता है। इस गारंटी के तहत वह उत्तराखंड में आप की सरकार बनने के बाद 300 सौ यूनिट फ्री बिजली, पुराने बिल माफी, किसानों को फ्री बिजली की गारंटी दे चुके हैं। इसके बाद उन्होंने रोजगार की गारंटी दी। कहा कि हर घर से एक व्यक्ति को रोजगार दिया जाएगा। जब तक रोजगार नहीं मिलेगा, तब तक परिवार में एक सदस्य को बेरोजगारी भत्ते के रूप में पांच हजार रुपये दिए जाएंगे। अबकी बार उन्होंने फिर घोषणा की और कहा कि दिल्ली की तर्ज पर बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा कराई जाएगी।
अब देखिए आम आदमी पार्टी किस तरह से होमवर्क करती है। होमवर्क का मतलब यहां आम लोगों से संपर्क कर योजनाओं की जानकारी देना और उन्हें गारंटी कार्ड देना है। यानी पहले आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताों ने बिजली गारंटी योजना के तहत लोगों से संपर्क किया। कैंप लगाए। लोगों से कार्ड भरवाए। फिर रोजगार गारंटी योजना के तहत आप के वरिष्ठ नेता एवं उत्तराखंड में सीएम पद के घोषित प्रत्याशी कर्नल कोठियाल ने रोजगार गारंटी यात्रा निकाली। इस दौरान लोगों से संवाद कर ये बताने का प्रयास किया कि किस तरह लोगों को रोजगार दिया जाएगा। यहां आप ये दाव भी चलती है कि जब हमने दिल्ली में करके दिखाया तो उत्तराखंड में भी करेंगे।
अब केजरीवाल की तीसरी गारंटी के रूप में मुफ्त तीर्थयात्रा योजना को लेकर आप कार्यकर्ताओं को फिर से होमवर्क मिल गया है। ये काम तब तक चलेगा, जब तक केजरीवाल फिर आकर दूसरी घोषणा नहीं कर जाते। वैसे उम्मीद है कि यदि पंजाब की तर्ज पर वह यहां भी महिलाओं को एक हजार रुपये देने की घोषणा कर सकते हैं। इसके लिए भी वह उत्तराखंड का दौरा जरूर करेंगे। फिलहाल 25 नसंबर से आम आदमी पार्टी हाल की घोषणा के होमवर्क को पूरा करने में जुट गई। इसके तहर 25 नवंबर को हरिद्वार से मुफ्त तीर्थयात्रा योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इसका शुभारंभ आप के वरिष्ठ नेता कर्नल (अ.प्रा.) अजय कोठियाल करेंगे। इसके तहत घर घर जाकर पांच दिसंबर तक मुफ्त यात्रा के लिए बुजुर्ग लोगों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।
प्रदेश प्रवक्ता ने दी तीसरी गारंटी के तहत कार्यक्रम की जानकारी
आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नवीन पिरशाली ने प्रेसवार्ता में बताया कि आगामी 25 नवंबर को अरविंद केजरीवाल की ओर से तीसरी गारंटी मुफ्त तीर्थयात्रा योजना का शुभारंभ आप के मुख्यमंत्री प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल हरिद्वार से करने जा रहे हैं। इसके बाद 26 नवंबर को इसके रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए जाएंगे। यह रजिस्ट्रेशन पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा जिसमें 10 दिनों में 26 नवंबर से 5 दिसंबर तक यह अभियान चलाया जाएगा। इस रजिस्ट्रेशन में आप के कई कार्यकर्ता शामिल होंगे और इन 10 दिनों में 1000 से ज्यादा जनसभाएं भी पूरे प्रदेश की विधानसभाओं में की जाएंगी। इसके माध्यम से सभी लोगों को तीर्थ यात्रा से जुडी जानकारी देने के साथ रजिस्ट्रेशन के बारे में बताया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आप की सरकार बनते ही प्रदेश के सभी बुजुर्गों को अयोध्या, अजमेर शरीफ, करतारपुर साहिब के अलावा कई तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस घोषणा को करने से पहले अरविंद केजरीवाल उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाने का जनता से पहले ही वादा कर चुके हैं। पिरशाली ने कहा कि आप की इन घोषणाओं के बाद जनता से अपार समर्थन हमें मिल रहा है। जिस तरह दिल्ली मुफ्त तीर्थयात्रा कराई जा रही है। उत्तराखंड में भी आप की सरकार बनने के बाद इसे लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाने की घोषणा के बाद लगभग 1.5 लाख से ज्यादा लोगों ने सुझाव दिए थे कि मुफ्त तीर्थ यात्रा होनी चाहिए, जिसके बाद आप ने ये कदम उठाया। 26 नवंबर से तीर्थ यात्रा पंजीयन प्रक्रिया शुरू होगा। इसके तहत पूरे प्रदेश भर में मुफ्त तीर्थ यात्रा के लिए पंजीयन करवाएं जायेंगे जो आगामी 10 दिनों तक जारी रहेगा।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *