Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 17, 2026

देहरादून का गिरा तापमान, लोगों ने निकाली स्वेटर, आज रहेगी ज्यादा सर्दी, जानिए उत्तराखंड में मौसम पूर्वानुमान, इन जिलों में बारिश संभावित

इन दिनों उत्तराखंड के कुछ पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं बारिश हो रही है, लेकिन मैदानी जिलों में मौसम शुष्क बना हुआ है। वहीं, अब राजधानी देहरादून में भी तापमान में गिरावट के चलते अब लोगों ने स्वेटर या अन्य गर्म कपड़ों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। धीरे धीरे देहरादून में रात के तापमान में गिरावट संभव है। हालांकि, दिन में मैदानी इलाकों में हल्की गर्मी हो सकती है। रात को ज्यादा सर्दी की संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान
राजधानी देहरादून में आज मंगलवार 28 अक्टूबर को कहीं कहीं धूप और कहीं कहीं बादल हैं। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। 29 अक्टूबर से लेकर तीन नवंबर तक राज्यभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
28 अक्टूबर की पूर्वाह्न करीब पौने 12 बजे तक देहरादून का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 25 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री की संभावना है। यदि ऐसा हुआ तो दिन में भी गर्मी से राहत रहेगी और रात को ज्यादा सर्दी होगी। फिलहाल देहरादून में कहीं कहीं पंखे बंद हैं और कहीं कहीं दिन के समय पंखों का इस्तेमाल हो रहा है। 29 अक्टूबर से लेकर चार नवंबर तक देहरादून में अधिकतम तापमान क्रमशः 27, 27, 26, 26, 25, 25, 24 डिग्री रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 15, 16, 14, 13, 12, 11, 11 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। ऐसे में लोगों को 28 रात को रजाई निकालनी पड़ सकती है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।