Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

देहरादून पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से तीन स्मैक और दो शराब तस्कर पकड़े

नशीले पदार्थ की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए देहरादून पुलिस ने स्मैक के साथ तीन तस्करों को पकड़ा। वहीं, ऋषिकेश पुलिस ने अवैध शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया।

नशीले पदार्थ की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए देहरादून पुलिस ने स्मैक के साथ तीन तस्करों को पकड़ा। वहीं, ऋषिकेश पुलिस ने अवैध शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक नशे के तस्करों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

विकासनगर कोतवाली पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 13.83 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद की। पुलिस के मुताबिक कुल्हाल क्षेत्र में मटक माजरी तिराहा के पास मुर्सलीम पुत्र यासीन निवासी ढकरानी और मुकर्रम पुत्र नाजिम निवासी वार्ड नंबर-14 ढकरानी को गिरफ्तार किया गया। उन्होंन बताया कि वे कॉलेज में पढ़ने वाले लड़को और राह चलते व्यक्तियों को स्मैक बेचते हैं। वहीं, शहर कोतवाली पुलिस ने 6.57 ग्राम स्मैक (हेरोइन) के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। मद्रासी कॉलोनी के निकट रात को गश्त के दौरान निखिल शर्मा पुत्र राम वृक्ष शर्मा निवासी मलिक चौक थाना बसंत विहार जनपद देहरादून को गिरफ्तार किया गया। उसने बताया कि वह मद्रासी कॉलोनी की तरफ से कुसुम विहार की ओर स्मैक बेचने जा रहा था। उसके पास से स्मैक बेचकर कमाए गए दस हजार रुपये भी बरामद किए गए।


उधर ऋषिकेश पुलिस ने गुलरानी पुलिया के पास श्यामपुर ऋषिकेश मे चेकिंग के दौरान तेज बहादुर पुत्र स्वर्गीय राम बहादुर निवासी गुल रानी गुमानीवाला श्यामपुर ऋषिकेश को और शहीद विकास गुरगं गेट के पास रूसा फार्म गुमानीवाला श्यामपुर से कुंदन सिंह पुत्र स्वर्गीय अमर सिंह निवासी निकट शहीद विकास गुरुगं द्वार, रुसा फार्म गुमानीवाला श्यामपुर ऋषिकेश को पांच-पांच लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।