Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

देहरादून पुलिस ने हीरोइन और शराब के साथ तीन को किया गिरफ्तार, नैनीताल पुलिस ने पांच किलो गांजा किया बरामद

नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए देहरादून और नैनीताल पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार किया। इनमें दो शराब तस्कर हैं। एक तस्कर से हिरोइन और एक से गांजा बरामद किया गया।

नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए देहरादून और नैनीताल पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार किया। इनमें दो शराब तस्कर हैं। एक तस्कर से हिरोइन और एक से गांजा बरामद किया गया। देहरादून में सहसपुर थाना पुलिस ने तिमली गांव के पास सहबान को तिमली गांव के पास से सहबान पुत्र हनीफ निवासी बुलाकिवाला को 4.00 ग्राम हीरोइन के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक उक्त हीरोइन की कीमत 32000 रुपये है।


वहीं, रायपुर पुलिस ने स्कूटी सवार युवक से अंग्रेजी शराब के 90 पव्वे बरामद किए। इस दौरान स्कूटी सवार युवक रिंकू पुत्र नरेश सिंह निवासी मंगलू वाला धोबी घाट तपोवन रायपुर देहरादून को बजैत ओली तिराहा मालदेवता रायपुर के पास से गिरफ्तार किया गया।


उधर ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने एक तस्कर को अंग्रेजी शराब के 60 पव्वों के साथ गिरफ्तार किया। उसे लेबर कॉलोनी तिराहा आईडीपीएल ऋषिकेश के पास गिरफ्तार किया गया। आरोपी संतोष पुत्र रघुनाथ निवासी सर्वहारा नगर काले की ढाल आईडीपीएल ऋषिकेश है।
नैनीताल पुलिस ने गांजे की खेप पकडी
नैनीताल जिले में रामनगर कोतवाली पुलिस ने पांच किलो 332 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक सल्ट अल्मोड़ा से रामनगर की ओर आने वाली बस की चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति निवासी चिंतोली थाना मुनानी अल्मोड़ा के कब्जे से 5 किलो 332 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *