Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 23, 2026

देहरादून महानगर कांग्रेस कमेटी उत्साह और श्रद्धा से मनाया चैत्र नवरात्रि पर्व

देहरादून में महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने देहराकैंट विधानसभा के कैंटोनमेंट क्षेत्र के वार्ड संख्या चार में चैत्र नवरात्रि का पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर मनाया। इस दौरान उन्हें पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यक्रम में महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि नवरात्रि का यह पावन पर्व हमें शक्ति, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है। यह पर्व समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव को और अधिक मजबूत करने का कार्य करता है। डॉ. गोगी ने क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी और मां दुर्गा से सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनसेवा और समाज के हर वर्ग के साथ खड़ी रही है और आगे भी इसी प्रकार जनहित में कार्य करती रहेगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस दौरान स्थानीय कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर नवरात्रि के इस पावन अवसर को उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया। इस मौके पर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र तनेजा, प्रेमनगर अध्यक्ष मोहित ग्रोवर, पार्षद अभिषेक तिवारी, कुलदीप नरूला, सुनील कुमार श्रीवास्तव, पाली भाई,नसरीन, सायबा, रामबाबू, लकी राणा आदि मौजूद रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *