राम मंदिर निर्माण को लेकर देहरादून महानगर भाजपा ने सौंपी दो लाख से अधिक राशि

भारतीय जनता पार्टी देहरादून महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से एकत्रित रुपए दो लाख सैत्तीस हजार एक सो ग्यारह की धनराशि राम मंदिर निर्माण के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थानीय कार्यालय केशव कुंज जाकर सह प्रदेश व्यवस्था प्रमुख नीरज मित्तल को सौंपी
भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल ने बताया कि राम मंदिर निर्माण को लेकर देहरादून महानगर के कार्यकर्ताओं तथा गणमान्य नागरिकों में बेहद उत्साह है। विभिन्न स्थानों पर रैली निकालकर भाजपा कार्यकर्ता लोगों को इस विषय में जागरूक कर सहयोग करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। भाजपा महानगर महामंत्री रतन चौहान तथा कोषाध्यक्ष लच्छू गुप्ता भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



