Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 15, 2026

बढ़ते और गिरते तापमान के बीच झूल रहा है देहरादून, तीन दिन बाद सर्दी देगी झटके, जानिए उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान

उत्तराखंड में ऊंची पर्वतीय चोटियां धीरे धीरे बर्फविहीन नजर आने लगी हैं। यानि बदरीनाथ, हेमकुंड, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री सहित अन्य चोटियों में बर्फ पिघल चुकी है। इस बार सर्दियों की बर्फबारी का इंतजार है। पर्वतीय जिलों में भी अभी अन्य सालों की अपेक्षा जोरदार सर्दी नहीं पड़ी है। वहीं, देहरादून सहित मैदानी इलाकों में कभी मौसम गर्म और कभी सर्द हो रहा है। बढ़ते और गिरते तापमान के बीच देहरादून झूल रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड का मौसम
देहरादून सहित राज्यभर में फिलहाल मौसम साफ है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज सोमवार दो दिसंबर से लेकर आठ दिसंबर तक राज्यभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। फिलहाल बारीश की उम्मीद नहीं है। दिन और रात के तापमान में ज्यादा अंतर होने के साथ ही सूखी ठंड पड़ने के कारण खांसी, बुखार, जुकाम, वायरल जैसी समस्याओं से लोगों को जूझना पड़ रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून में सर्दी
फिलहाल देहरादून में दिन गर्म और रात को अच्छी खासी सर्दी है। सोमवार दो दिसंबर की सुबह करीब साढ़े 10 बजे देहरादून का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था। इसके अधिकतम 22 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रहने की संभावना है। तीन दिसंबर से न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा। तीन दिसंबर को अधिकतम तापमान बढ़कर 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान घटकर नौ डिग्री पहुंच सकता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बढ़ती जाएगी रात को सर्दी
चार दिसंबर से रात के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी। इस दिन अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री, पांच दिसंबर को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री, छह दिसंबर को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान चार डिग्री, सात दिसंबर को अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तीन डिग्री, आठ दिसंबर को अधिकतम तापमान 18 व न्यूनतम तापमान छह, नौ दिसंबर को अधिकतम तापमान 17 व न्यूनतम तापमान पांच डिग्री रहने की संभावना है। सात और नौ दिसंबर को देहरादून में कहीं कहीं बादल भी रहेंगे। साथ ही आने वाले दिनों में सर्दी बढ़ जाएगी।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।