बढ़ने लगी देहरादून में गर्मी, पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं बारिश, जानिए उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान
इन दिनों उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में कभी कभार बारिश भी हो रही है। वहीं, देहरादून सहित अन्य मैदानी जिलों में मौसम साफ है। ऐसे में गर्मी भी लगातार बढ़ने लगी है। दिन हो या रात। अब पंखों की हवा के बगैर काम नहीं चल रहा है। हरिद्वार, उधमसिंह नगर और देहरादून के मैदानी क्षेत्र में तो कूलर और एसी का उपयोग भी होने लगा है। फिलहाल आज मंगलवार 21 अप्रैल की सुबह से ही देहरादून सहित राज्य के कई हिस्सों में तेज धूप खिल गई थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उत्तराखंड में मौसम पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज मंगलवार 21 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। चार हजार मीटर या उससे अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी भी संभावित है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। 22 और 23 अप्रैल को राज्यभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 24 अप्रैल को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश, चार हजार मीटर या उससे अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी हो सकती है। शेष जिले शुष्क रह सकते हैं। 25 से 27 अप्रैल तक इसी तरह का मौसम रहने का पूर्वानुमान है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
देहरादून का तापमान
मंगलवार 21 अप्रैल की सुबह करीब 11 बजे तक देहरादून का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। 22 से 28 अप्रैल तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 33, 33, 34, 34, 34, 34, 33 डिग्री रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 19, 20, 21, 21, 19, 21, 21 डिग्री रहने का अनुमान है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


