Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

कल काम की तलाश में देहरादून आया था युवक, आज फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

देहरादून में नेहरू कालोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले का निवासी था। वह कल ही काम की तलाश में देहरादन आया था। आज उसने आत्महत्या कर ली।

पुलिस के मुताबिक एक मोबाइल नंबर से आत्महत्या की सूचना मिली। इस पर जोगीवाला क्षेत्र में भगवती फार्म में पुलिस पहुंची। पता चला कि एक युवक ने कमरा बंद कर छत पर लगे लोहे के एंगल के सहारे फांसी लगा ली। उसके साथियों से जानकारी करने पर पता चला कि कल ही वह गांव से काम की तलाश में देहरादून आया था।
बताया कि आज सुबह उसके साथी काम की तलाश में घर से निकले तो उस समय वह वापस कमरे में आ गया और उसने ऐसा खौफनाक कदम उठाया। उसके परिजनों को सूचना भेज दी गई है। मृतक की शिनाख्त नितिन (22 वर्ष) पुत्र धर्मेंद्र निवासी हरेवाली खिदरपुर थाना शेरकोट बिजनौर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई।