Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 16, 2026

सात दिन तक देहरादून सहित पूरे उत्तराखंड में हर दिन हो सकती है बारिश, जानिए उत्तराखंड में मौसम पूर्वानुमान, गिरेगा दून का तापमान

पिछले दो दिन से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कुछ देर के लिए बारिश हो रही है। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि, दिन के समय कुछ गर्मी है, लेकिन रात में अब गर्मी से अच्छी राहत है। इसी तरह का मौसम अन्य मैदानी जिलों में भी है। पर्वतीय जिलों में तो वैसे भी मौसम सर्द रहता है। इस बार बहुत ज्यादा बारिश होने के कारण वहां का मौसम भी काफी सर्द है। फिलहाल अक्टूबर माह के पहले सप्ताह में राज्य के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा। इस कारण सर्दी बढ़ती चली जाएगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में मौसम पूर्वानुमान
आज बुधवार एक अक्टूबर की सुबह से ही राजधानी देहरादून में धूप खिल गई थी। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल, पिथौरागढ़ जिले में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश गर्जन और बौछार के साथ हो सकती है। शेष जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। दो अक्टूबर से लेकर सात अक्टूबर तक राज्य के जिलों में अधिकांश स्थानों में, या कहीं कहीं हल्की से मध्यम, कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तीन दिन का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने आज एक अक्टूबर को देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल, पिथौरागढ़, दो अक्टूबर को उक्त जिलों के साथ ही अल्मोड़ा, चंपावत और उधमसिंह नगर, पांच अक्टूबर के लिए देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिले में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की भी संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
बुधवार एक अक्टूबर की सुबह करीब 11 बजे तक देहरादून का तापमान अधिकतम सीमा 28 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था। इसके न्यूनतम 21 डिग्री रहने की संभावना है। दो से आठ अक्टूबर तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 28, 26, 27, 26, 23, 26, 25 डिग्री रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 21, 20, 19, 19, 18, 17, 17 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।