Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

दीपाली फाउंडेशन ने बस्तियों के बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करने के लिए अभीभावकों को किया सम्मानित

दीपाली फाउंडेशन ने मलिन बस्तियों के गरीब बच्चों को स्कूल जाने के लिए प्रेरित करने के लिए बच्चों के साथ ही अभिभावकों को सम्मानित किया।

दीपाली फाउंडेशन ने मलिन बस्तियों के गरीब बच्चों को स्कूल जाने के लिए प्रेरित करने के लिए बच्चों के साथ ही अभिभावकों को सम्मानित किया। देहरादून के ब्राह्मणवाला स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में गरीब बच्चों की शिक्षा पर जोर दिया गया। साथ ही ऐसे बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह बनाए रखने के लिए संस्था के प्रयासों की अतिथियों ने सराहना की।
इस मौके पर दीपाली फाउंडेशन की संरक्षक रविंदर कौर ने कहा कि विगत 3 वर्षों से लगातार संस्था गरीब व मलिन बस्तियों के बच्चों के बीच कार्य करती आ रही है। इसका परिणाम स्कूल जाने के लिए बच्चों के मन में उत्साह, संस्कार पढ़ाई के प्रति उनके माता-पिता के मन में जोश दिखाई दिया। यह देखते हुए संस्था ने अपनी तरफ से बच्चों के साथ ही उनके माता पिता को सम्मानित करने का निर्णय किया। अध्यक्ष प्रीति शुक्ला ने कहा की हमारे फाउंडेशन बच्चों को शिक्षा वह संस्कार के साथ-साथ उनके मनोबल को बढ़ाएगी। शिक्षा एक संजीवनी है।


इस मौके पर बच्चों में तनु, बिपाशा, प्रियांशी, शिवा, कनक, अप्सरा, राधिका, आतिका आदि बच्चों को और उनके माता पिता को स्मृति चिह्न दिए गए। कार्यक्रम का उद्घाटन आचार्य डॉक्टर संतोष खंडूरी धर्मज्ञ ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष कौशल कुमार, लायंस क्लब के पूर्व अध्यक्ष टीएस चड्ढा, भाजपा नेत्री मधु भट्ट, भावना शर्मा, दामिनी राणा, जितेंद्र लिंगवाल, गोद जनसेवा के अध्यक्ष अनिल भारती,सेवा भारती के विभाग मंत्री सुमन सिंह, जगदंबा प्रसाद नौटियाल, पीएल बहल सेवा भारती, रामकुमार तयाल, हरि शंकर अग्रवाल, आदित्य वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *