Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 15, 2026

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में कमी, एक मौत, वो भी पुरानी, टीकाकरण में उतार चढ़ाव

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमण को लेकर उतार चढ़ाव जारी है। लगातार दूसरे दिन नए संक्रमितों की संख्या में कमी आई है।

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमण को लेकर उतार चढ़ाव जारी है। लगातार दूसरे दिन नए संक्रमितों की संख्या में कमी आई है। शुक्रवार 30 जुलाई की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के भीतर प्रदेश में कोरोना के 41 नए केस मिले। इस अवधि में एक भी मौत नहीं हुई, लेकिन मौत के आंकड़ों के योग में एक पुरानी मौत को जोड़ा गया है। ये मौत भी हरिद्वार जिले में 21 जुलाई की है। हरिद्वार के रुड़की में 21 जुलाई में हुई मौत की सूचना 30 जुलाई को देना जल्दी से हजम होने वाली बात नहीं है। वहीं, लगातार तीसरे दिन भी किसी की मौत नहीं हुई। एक दिन पहले गुरुवार 29 जुलाई को कोरोना के 48 नए संक्रमित मिले थे। प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू की अवधि अब तीन अगस्त की सुबह छह बजे तक है।

अब तक कुल 7362 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 342023 हो गई है। इनमें से 327979 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 64 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या अब 645 हो गई है। अब तक प्रदेश में कुल 7362 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.15 फीसद पर स्थिर है। रिकवरी 95.89 फीसद है।
ब्लैक फंगस से राहत
उत्तराखंड में ब्लैक के नए केस कम मिल रहे हैं। 30 जुलाई को ब्लैक फंगस का एक भी केस नहीं मिला। किसी मरीज की मौत नहीं हुई। वहीं, 5 मरीज को डिस्चार्ज किया गया। अब तक विभिन्न अस्पतालों में ब्लैक फंगस के 555 मामले दर्ज किए गए। इनमें अब तक 124 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। वहीं, 221 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

पिछले सात दिन के आंकड़े
उत्तराखंड में गुरुवार 29 जुलाई को कोरोना के 48 नए संक्रमित मिले थे। बुधवार 28 जुलाई को कोरोना के 60 नए संक्रमित, मंगलवार 27 जुलाई को कोरोना के 43 नए संक्रमित, सोमवार 26 जुलाई को 54 नए संक्रमित, रविवार को 25 जुलाई को 51 नए केस, शनिवार 24 जुलाई को कोरोना के 33 नए संक्रमित, शुक्रवार 23 को कोरोना के 11 नए संक्रमित मिले थे। सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।
टीकाकरण की संख्या में उतार चढ़ाव
उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो शुक्रवार 30 जुलाई को 706 केंद्रों में 86869 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। गुरुवार 29 जुलाई को 611 केंद्रों में 91097 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। बुधवार 28 जुलाई को 470 केंद्रों में 3382 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। मंगलवार 27 जुलाई को 612 केंद्रों में 40946 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। सोमवार 26 जुलाई को 574 केंद्रों में 31930 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। रविवार 25 जुलाई को 206 केंद्र में 19721 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। शनिवार 24 जुलाई को 438 केंद्रों में 25729 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।