Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 18, 2026

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों में कमी दर्ज, उत्तराखंड 10वें दिन भी कोरोनामुक्त

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। नये संक्रमितों में एक बार फिर से कमी दर्ज की गई। साथ ही मौत के मामलों में लगातार दूसरे दिन भी राहत मिली है। वहीं, लगातार 10वें दिन भी उत्तराखंड कोरोनामुक्त रहा। सोमवार पांच फरवरी की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में 24 घंटे में कोरोना के 122 नए संक्रमित मिले। इस दौरान किसी मरीज की मौत नहीं हुई। इससे एक दिन पहले रविवार चार फरवरी को 188 नए संक्रमित मिले थे और कोई मौत दर्ज नहीं की गई थी। फिलहाल कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 533454 पर स्थिर है। 24 घंटे के भीतर 73 मरीज कोरोना से स्वस्थ हुए। ऐसे में स्वस्थ होने वालों का कुल आंकड़ा अब 44491285 हो गया है। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 1473 से बढ़कर 1522 हो गई है। रविवार को देशभर में 97 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। अब तक कुल 220,67,87,486 वैक्सीनेशन हो चुका है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड लगातार 10वें दिन भी कोरोनामुक्त
उत्तराखंड में रविवार चार फरवरी को भी कोरोना का नया संक्रमित नहीं मिला। इससे एक दिन पहले भी कोरना का नया संक्रमित नहीं मिला था। ऐसे में राज्य लगातार 10वें दिन कोरोनामुक्त रहा। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7768 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।